
पावटा जिला अस्पताल में लेप्रोस्कोपी से पहला ऑपरेशन
पावटा जिला अस्पताल में लेप्रोस्कोपी से पहला ऑपरेशन
नवीन ऑपरेशन कॉम्पलेक्स में अब सभी प्रकार की छोटी-बड़ी सर्जरी
जोधपुर. जिला अस्पताल पावटा में शुक्रवार को पहली बार अत्याधुनिक लेप्रोस्कोपी उपकरणों से एपेंडिसाइटिस से पीडि़त का ऑपरेशन किया गया। यह सर्जरी मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में पूरी तरह नि:शुल्क की गई। अब यहां छोटे-बड़े सभी प्रकार के ऑपरेशन शुरू होने से पावटा और आसपास के क्षेत्रों के साथ गांवों से आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिली है।
मंगलवार व शुक्रवार को ऑपरेशन
जिला अस्पताल पावटा, जोधपुर में अब सभी प्रकार की लेप्रोस्कोपी सर्जरी एवं अन्य सर्जरी सुचारू रूप से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को शुरू की गई हैं।
नि:शुल्क इलाज
जिला अस्पताल पावटा में चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण से आस-पास के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को फायदा हुआ है। इससे महात्मा गांधी अस्पताल, मथुरादास माथुर अस्पताल तथा उम्मेद जनाना हॉस्टिल में मरीजों का बढ़ रहा दबाव भी कुछ कम हुआ है। यहां मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में जनरल सर्जरी की सुविधा है।
ऑपरेशन टीम में ये
डॉ. अनिल वधन, डॉ. श्रीराम, डॉ. गोपाल माहेश्वरी, डॉ. कमलेश पटेल तथा डॉ. वीरसिंह राठौड़।
इनका कहना है
नव-निर्मित 150 बैड अस्पताल में नवीन ऑपरेशन कॉम्पलेक्स स्थापित किया गया है। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दिलीप कच्छवाह के मार्गदर्शन एवं सहयोग से लेप्रोस्कोपी सर्जरी शुरू की गई है। संपूर्ण रूप से वातानुकूलित इस अस्पताल में सभी बीमारियों का उपचार किया जा रहा है।
-डॉ. कुलवीर सिंह चौपड़ा, अधीक्षक, पावटा जिला अस्पताल
Updated on:
21 Jul 2023 11:00 pm
Published on:
21 Jul 2023 11:00 pm
