10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वरिष्ठजनों को मिठाई खिलाकर जिला टीम ने दी स्थापना दिवस की बधाई

भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में पदाधिकारी वरिष्ठ भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों के निवास पर पहुंचे और मुंह मीठा करवा कर बधाई दी।
less than 1 minute read
Google source verification
वरिष्ठजनों को मिठाई खिलाकर जिला टीम ने दी स्थापना दिवस की बधाई

वरिष्ठजनों को मिठाई खिलाकर जिला टीम ने दी स्थापना दिवस की बधाई

जोधपुर।
भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में पदाधिकारी वरिष्ठ भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों के निवास पर पहुंचे और मुंह मीठा करवा कर बधाई दी।

भाजपा संभाग मीडिया प्रमुख अचलसिंह मेड़तिया ने बताया कि शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा, जिला जिला महामंत्री डॉ.करणीसिंह खीची व जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल कई नेताओं के घर पहुंचे। मिठाई का पैकेट भेंट किया गया और भाजपा का दुपट्टा ओढा कर अभिनंदन किया गया। सबसे पहले केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत के निवास पहुंचे, शेखावत पश्चिम बंगाल के प्रवास पर हैं ऐसे में उनके शंकरसिंह शेखावत को मिठाई भेंट की गई। राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत के निवास पहुंचे, वे राजसमंद प्रवास पर हैं इस पर गहलोत की पत्नी को मिठाई भेंट की। बाद में विधायक सूर्यकांता व्यास, पूर्व जेडीए अध्यक्ष डॉ.महेन्द्रसिंह राठौड़, शम्भूसिंह खेतासर, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता, पूर्व राज्यसभा सदस्य नारायण पंचारिया के निवास पहुंचकर मिठाई भेंट की।