10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहर में गिरे व्यक्ति को निकालने में गोताखोर की जान पड़ी खतरें मे, ग्रामीणों ने बचाया

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Diver Escaped Death while Saving Man in

Diver Escaped Death while Saving Man in

जोधपुर/लोहावट।

कहते कि डूबते को तिनके का सहारा मिल जाए तो बच सकता है, लेकिन अगर तिनका खुद ही खतरे में पड़ जाए तो क्या स्थिति होगी। कुछ ऐसा ही वाकया सामने लोहावट क्षेत्र के तेलीपुलिया के पास जहां पर एक व्यक्ति यहां से गुजर रही राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल में पानी पीने उतरा तो उसका पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरा। उसी समय मौजूद अन्य दो व्यक्ति जो गोताखोर भी है और इस नहर में गिरने वाले कई लोगों को जिंदा एवं शव भी निकाल चुके है।

दोनों व्यक्ति डूबते हुए लोगों को बचाने के लिए दौड़ पड़े लेकिन बचाने के प्रयास में वह भी दोनों डूबने लगे और उनकी भी जान भी आफत में आ गई। बाद में आसपास के लोगों ने नहर में रस्सी डालकर तीनों को बाहर निकाला।

जानकारी के मुताबिक दयाकोर के तेलीपुलिया के पास राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल के आरडी 108 के पास जोराराम पुत्र राम बिश्नोई निवासी फतेहसागर मंडला जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा है। इस दौरान उसे प्यास लगी तो नहर की सीढ़ियों पर अपनी प्यास बुझाने के लिए गया। पानी पीते समय उसका पैर फिसल गया व तथा वह नहर में गिरा गया। उसको देख वहां खड़े राजकीय माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक गोताखोर राजाराम बिश्नोई निवासी सियागों की ढाणी फतेहसागर एवं एक अन्य गोताखोर ग्रामीण हकीम खां निवासी दयाकोर ने देख लिय। उन्होंने वहां से भागकर से निकालने का प्रयास करने लगे उसी समय में पानी तेज वेग के साथ चल रहा था।

वर्तमान में नहर में पानी करीब 8 से 10 फीट तक चल रहा है। उसमें गोताखोरों द्वारा उसको निकालने के प्रयास में हाथ खींच जाने से वह दोनों भी नहर में जा गिरे। बाद में उनके चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने देखा और बड़ा रस्सा नहर में डालकर तीन लोग तीनों लोगों को नहर से बाहर निकाला।