10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिव्यांगों को लॉकडाउन में शरीर को फिट रखने के गुर सीखा रहा दिव्यांग शिक्षक

दिव्यांग शिक्षक स्वयं रोजाना योग, व्यायाम करते हैं तथा दूसरे दिव्यांगों को भी कर रहे प्रेरित
less than 1 minute read
Google source verification
divyang teacher is motivating divyang students to stay fit in lockdown

दिव्यांगों को लॉकडाउन में शरीर को फिट रखने के गुर सीखा रहा दिव्यांग शिक्षक

ओम टेलर/जोधपुर. लॉकडाउन के चलते अधिकतर शहरवासी पिछले करीब दो माह से घरों में रहे। जिसकी वजह से कईयों को वजन बढ़ गया। इनमें सैकड़ों दिव्यांग व्यक्ति भी शामिल हैं। दिव्यांगों के लिए वजन बढ़ाना स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी करने जैसा रहता है।

इसके चलते दिव्यांग शिक्षक जगदीश लौहार खुद को फिट रखने के लिए घर पर ही रोजाना, योग व्यायाम कर रहे हैं तथा अपने परिचित दिव्यांगों को भी योग, व्यायाम करने के लिए प्रेरित करते हैं। शहर के केन्द्रीय विद्यालय में कार्यरत दिव्यांग शिक्षक जगदीश निक दरवाजों, रेलिंग, दीवारों आदि का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में कोरोना संक्रमित होने का भी डर रहता है।

लौहार ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से नियमित दो से तीन घंटे जिम जाकर व्यायाम कर रहे है। लॉक डाउन के चलते सबकुछ बंद हुआ तो घर पर ही योग, व्यायाम करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा दिव्यांग अलग-अलग श्रेणी के होते है। ऐसे में चिकित्सक के सलाह अनुसार ही दिव्यांगों को व्यायाम करने की हिदायत देते है। इसके साथ ही डाइट संतुलित रखने पर भी विशेष जोर देते है।