10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिपावली आज, सजे बाजार

खरीदारी से चहका बाजार, व्यापारियों के चेहरे खिले
less than 1 minute read
Google source verification
दिपावली आज, सजे बाजार

दिपावली आज, सजे बाजार

बोरुन्दा.़ कस्बे सहित आसपास के गांवों में रोशनी का पर्व दीपावली शनिवार को मनाई जाएंगी वहीं दुसरे दिन रामा श्यामा की जाएंगी।
बोरुन्दा कस्बे में दीपावली को लेकर बर्तन, इलेक्ट्रोनिक, ज्वैलर्स व मिठाईयों के प्रतिष्ठान सदर बाजार, रुप रजत मार्ग, बस स्टैण्ड व धर्म कांटा बाजार शुक्रवार को धनतेरस के चलते खुब सजाए गए। वहीं शनिवार को रोशनी का पर्व दीपावली शाम व रात्रि के समय लक्ष्मी पूजन करते हुए मनाई जाएंगी। दुसरे दिन रविवार को एक दुसरे के यहां रामा श्यामा की जाएंगी इस दौरान मिठी मनुहार भी की जाएंगी। इस बार कोरोना के चलते दीपावली की प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष कुछ कम चहल पहल नजर आई। निसं
लोहावट : धनतेरस पर बाजारों में हुई खरीदारी
लोहावट. कस्बे सहित समूचे क्षेत्र में शुक्रवार को धनतेरस का पर्व उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। धनतेरस के दिन बाजारों में विशेष सजावट की गई। लोहावट के आस-पास के ग्रामीण इलाकों से आए लोगों ने बाजारों में धनतेरस के शुभ मुहुर्त पर सोने-चांदी के आभूषण, गणेश-लक्ष्मी अंकित चांदी के सिक्के, बर्तन, इलेक्ट्रिक सामान, रेडिमेड वस्त्र, पूजन सामग्री, मिट्टी के दीपक सहित कई वस्तुओं की खरीदारी की। बाजारों में दिनभर उत्साह का माहौल रहा। धनतेरस के मौके पर लोगों में शाम के समय अपने घरों पर दीपक भी जलाएं। वही कस्बे में विष्णुनगर रोड पर स्थित रेतीले धोरों पर महिलाएं सुबह के समय लक्ष्मी (मिट्टी) लाने के लिए भी गई। (निसं)