10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉक्टर पत्नी हुई परेशान तो कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रोफेसर पति ने बना डाला ऐसा एप

कोरोना ( covid 19 ) महामारी की इस संकट की घड़ी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( All India Institute Of Medical Sciences ) (एम्स) में डॉक्टर पत्नी को हुई परेशानी से प्रेरित होकर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) के कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रोफेसर पति सुमित कालरा ने मेडिकल एप्लीकेशन विकसित कर दी...
less than 1 minute read
Google source verification
app.jpg

जोधपुर। कोरोना ( covid 19 ) महामारी की इस संकट की घड़ी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( All India Institute Of Medical Sciences ) (एम्स) में डॉक्टर पत्नी को हुई परेशानी से प्रेरित होकर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) के कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रोफेसर पति सुमित कालरा ने मेडिकल एप्लीकेशन विकसित कर दी। इसके जरिए घर बैठे मरीज ऐप में शामिल डॉक्टर से सामान्य उपचार लिया जा सकता है। लॉकडाउन अवधि में कई अस्पतालों की ओपीडी बंद होने से परेशान मरीज व उनके परिजन इस ऐप का फायदा ले सकेंगे।


टैक्स मैसेज, ऑडियो व वीडियो चैट के जरिए समस्या का समाधान
डॉक्टर टैक्स मैसेज, ऑडियो व वीडियो चैट के जरिए मरीज से मुखातिब होगा। अब तक इसमें जोधपुर सहित बीकानेर, उदयपुर, उत्तर प्रदेश और पंजाब से 40 डॉक्टर वॉलेंटरी सेवा देने के लिए रजिस्टर्ड हो चुके हैं। इसका लिंक कोविड डॉट आइआइटी जे डॉट एसी डॉट इन पर उपलब्ध है। यह हिंदी में बनाया गया है। 1 महीने में इसे एंड्रॉयड एप के रूप में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। आइआइटी जोधपुर की वेबसाइट पर दिए लिंक पर क्लिक कर आगे बढ़ा जा सकता है।