10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अल-सुबह पुलिस की छापेमारी, 315 गिरफ्तार

- चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती में वांछित व चालानशुदा बदमाशों के घर तलाशी
less than 1 minute read
Google source verification
,

अल-सुबह पुलिस की छापेमारी, 315 गिरफ्तार,अल-सुबह पुलिस की छापेमारी, 315 गिरफ्तार

जोधपुर।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर के दोनों जिलों में सम्पत्ति संबंधी अपराध से जुड़े वांछित व चालानशुदा बदमाशों के ठिकानों पर रविवार अल-सुबह छापे मारे। 315 जनों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) गौरव यादव ने बताया कि चोरी, लूट, नकबजनी व डकैती में वांछित और चालानशुदा बदमाशों को चिह्नित किया गया। तत्पश्चात एडीसीपी (पश्चिम) हरफूलसिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सुबह चार बजे से छापे मारे। विभिन्न मामलों में वांछित 19 जनों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 143 जनों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इन 143 जनों को कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से पाबंद कर छोड़ा गया।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व) नाजिम अली ने बताया कि डीसीपी (पूर्व) डॉ अमृता दुहन के निर्देशन में सम्पत्ति संबंधी विभिन्न मामलों में वांछित बदमाशों के ठिकानों पर छापे मारे गए। दस वांछितों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, 143 जनों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से इन सभी को पाबंद कराया गया।