10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो पुत्रों को खोकर उनकी याद में कर रहे जन सेवा

- बोहरा दम्पति ने अपनों की याद में जारी रखा है सेवा का प्रकल्प - प्रतापनगर सेटेलाइट अस्पताल में भेंट किया बड़ा कूलर
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

May 27, 2021

दो पुत्रों को खोकर उनकी याद में कर रहे जन सेवा

दो पुत्रों को खोकर उनकी याद में कर रहे जन सेवा

जोधपुर।

सेवाभावी बोहरा दम्पत्ति से विधाता ने उनके दोनों बच्चों को भले अपने पास बुला लिया लेकिन पीडि़त मजबूर मानव सेवा के रूप में उन्हें बहुत कुछ करने का मौका दिया है। यह बोहरा दम्पति शहर के हर उस पीडि़त को अपना मानकर उसकी सेवा करते है। दोनों (जिसमें बड़ा पुत्र अक्षय डॉक्टर था व दूसरा पुत्र 11 वर्ष की उम्र में ही चला गया) पुत्रों को खोने के इन्होंने सेवा कार्य में अपना जीवन समर्पित कर दिया है। सेवा भाव की इसी कड़ी में प्रतापनगर निवासी उर्मिला किशोर बोहरा ने गुरुवार को अपने पुत्र कुणाल की पुण्यतिथि पर सैटेलाइट अस्पताल प्रतापनगर में बड़ा कूलर भेंट किया। कोरोना काल मे जरुरतमन्दों को भोजन के पैकेट के अलावा अन्य सूखी खाद्य सामग्री, मास्क, सेनिटाइजर देने के साथ गर्मी बढऩे पर अस्पताल में कूलर भेंट किया।

-

पिछले वर्ष भी कोरोनाकाल में की मदद

पिछले वर्ष भी कोरोना के चलते पुत्र की पुण्य तिथि पर इस दम्पति ने जरुरतमंदों की मदद के अलावा 51 हजार रुपए की राशि प्रधानमंत्री कोष में भेंट की थी। इस अवसर पर समाज सेवी विशाल शर्मा, कमलेश त्रिवेदी, प्रतापनगर सैटेलाइट अस्पताल के डॉ दीपक टांक, प्रियंका और डॉ आलम ने बोहरा दम्पति का धन्यवाद ज्ञापित किया।