11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना जांच के लिए डोर टू डोर सर्वे का दूसरा चरण जारी, ग्रामीण क्षेत्रों में जांच पूर्ण

इन दिनों पूरे जिले में डोर टू डोर सर्वे किया जाकर 60 वर्ष से अधिक आयु व क्रॉनिक बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों तथा गर्भवती महिलाओं का सूचीकरण किया जा रहा है। साथ ही आईएलआई लक्षण जैसे कि सर्दी, खांसी,जुकाम, कफ श्वास की तकलीफ , बुखार आदि वाले व्यक्तियों की भी स्क्रीनिंग की जा रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
door to door screening for coronavirus patients in jodhpur

कोरोना जांच के लिए डोर टू डोर सर्वे का दूसरा चरण जारी, ग्रामीण क्षेत्रों में जांच पूर्ण

जोधपुर. इन दिनों पूरे जिले में डोर टू डोर सर्वे किया जाकर 60 वर्ष से अधिक आयु व क्रॉनिक बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों तथा गर्भवती महिलाओं का सूचीकरण किया जा रहा है। साथ ही आईएलआई लक्षण जैसे कि सर्दी, खांसी,जुकाम, कफ श्वास की तकलीफ , बुखार आदि वाले व्यक्तियों की भी स्क्रीनिंग की जा रही है।

जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में अबतक कुल 369926 परिवार व 1791754 व्यक्तियों का सर्वे किया जा चुका है। जिसमें 176915 वृद्धजन, क्रॉनिक रोग ग्रस्त व गर्भवती महिलाओं की सूची बनाई गई है। साथ ही 3319 आईएलआई लक्षण वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है। जोधपुर नगर निगम क्षेत्र में हाईरिस्क एरिया के अलावा भी सम्पूर्ण शहर में सर्वे किया जा रहा है।

अबतक 73882 परिवारों व 362703 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जिसमें 43059 वृद्धजन, क्रॉनिक रोग ग्रस्त व गर्भवती महिलाओं की सूची बनाई गई है। साथ ही 3314 आईएलआई लक्षण वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है। शहर में शनिवार को विभिन्न दल बनाकर सैंपल लिए गए। जिसमें नागौरी गेट. उदयमंदिर क्षेत्र से 816,मसूरिया क्षेत्र से 198, खेतानाड़ी से 109 सहित पूरे शहर से 1306 सैम्पल लिए गए।

संदिग्ध की रिपोर्ट नेगेटिव आई
बिलाड़ा 62 वर्षीय वृद्ध की मौत शुक्रवार रात एमडीएम अस्पताल के जनाना विंग में हो गई थी। इस मरीज की कोरोना वायरस रिपोर्ट जांच में शनिवार को नेगेटिव आई।