
संबित पात्रा को डिबेट में शर्मिंदा करने वाला मारवाड़ का लाल झारखंड में देगा सीएम को चुनौती
जोधपुर। मूलत: जोधपुर जिले के पीपाड़ सिटी के निकटवर्ती चिरडाणी गांव में जन्मे और पाली में पढ़े मारवाड़ के लाल प्रसिद्ध अर्थशास्त्री व कांग्रेस प्रवक्ता डॉ.गौरव वल्लभ झारखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री रघुवरदास को जमशेदपुर ईस्ट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनौती देंगे। डॉ. गौरव ने उच्च शिक्षा पाली के बांगड़ कॉलेज से ली। पढऩे में शुरुआत से ही होशियार थे। ये विवि के गोल्ड मेडलिस्ट रहे। बाद में जमशेदपुर के अंतरराष्ट्रीय टाटा फाइनेंस इंस्टीट्यूट (एक्सएलआरआई) में फाइनेंस के प्रो. नियुक्त हुए। वर्तमान में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता की भूमिका निभा रहे हैं। एक डिबेट में इन्होंने भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा से सवाल पूछा था कि आप पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की बात करते हैं तो बताइए कि पांच ट्रिलियन में जीरो कितने है, जिसका जवाब पात्रा नहीं दे पाए थे। उन्होंने इस प्रश्न को घूमाने की खूब कोशिश की। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी र्चिचत रहा था। लोगों ने संबित पात्रा को काफी ट्रोल किया। इनके माता-पिता शिक्षाविद् हैं। पिता डॉ वल्लभ शर्मा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पारिवारिक मित्र है। इन्हें पढऩे लिखने का काफी शौक है। अब तक कई किताबें लिख चुके हैं। रिजर्व बैंक में भी सेवाएं दे चुके हैं। प्रतिदिन ये दो तीन घंटे पूजा-पाठ में व्यतीत करते हैं। प्याज व लहसून नहीं खाते हैं। इन्हें झारखंड से टिकट मिलने की सूचना पर यहां उनके गृह जिले में भी खुशी का माहौल रहा।
Published on:
17 Nov 2019 08:15 pm
