10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका की विशेषज्ञ डॉ. भंडारी आज पाक विस्थापितों को देगी व्याख्यान

उजास संस्था और वडेर चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पाक विस्थापितों के लिए सोमवार को वेबीनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें अमरीका से मुख्य वक्ता डॉ. रेखा भंडारी कोरोना जागरूकता और इसे इफेक्ट पर व्याख्यान देंगी।
less than 1 minute read
Google source verification
अमरीका की विशेषज्ञ डॉ. भंडारी आज पाक विस्थापितों को देगी व्याख्यान

अमरीका की विशेषज्ञ डॉ. भंडारी आज पाक विस्थापितों को देगी व्याख्यान

जोधपुर। उजास संस्था और वडेर चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पाक विस्थापितों के लिए सोमवार को वेबीनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें अमरीका से मुख्य वक्ता डॉ. रेखा भंडारी कोरोना जागरूकता और इसे इफेक्ट पर व्याख्यान देंगी। डॉ. भंडारी जोधपुर मूल की हैं और अमरीका में किंग्स बुक मेडिकल सेंटर में जिरिएट्रिक चीफ व एल्लुर हॉस्पिटल में चीफ मेडिकल ऑफिसर हैं। इस वेबीनार में पूर्व न्यायाधीश व लोकायुक्त एस.एस कोठारी विशिष्ठ अतिथि होंगे। उजास संस्था के हिंदूसिंह सोढ़ा व वडेर चेरिटेबल ट्रस्ट के पदम वडेर ने बताया कि सोमवार शाम 8.30 बजे से यह वेबीनार होगी और इसे जयपुर फूट यूएसए के फेसबुक पेज पर लाइव भी देखा जा सकता है, साथ ही जून के जरिये लाइव भी जुड़ा जा सकता है। डॉ भंडारी अमरीका में तीन बोर्ड पास कर चुकी हैं। उन्होंने कई अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। एलिस आइलैंड मेडल ऑफ हॉनर से भी नवाजा जा चुका है। यह अवार्ड अमरीका के सात राष्ट्रपति को भी मिल चुका है।