10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मारवाड़ के लाल डॉ.गौरव झारखंड के सीएम को देंगे चुनौती

पीपाड़सिटी (जोधपुर). मारवाड़ के लाल प्रसिद्ध अर्थशास्त्री व कांग्रेस प्रवक्ता डॉ.गौरव वल्लभ झारखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री रघुवरदास को जमशेदपुर ईस्ट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनौती देंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
मारवाड़ के लाल डॉ.गौरव झारखंड के सीएम को देंगे चुनौती

मारवाड़ के लाल डॉ.गौरव झारखंड के सीएम को देंगे चुनौती

पीपाड़सिटी (जोधपुर). मारवाड़ के लाल प्रसिद्ध अर्थशास्त्री व कांग्रेस प्रवक्ता डॉ.गौरव वल्लभ झारखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री रघुवरदास को जमशेदपुर ईस्ट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनौती देंगे। मूल रूप से पीपाड़ सिटी के निकटवर्ती गांव चिरडाणी में जन्मे डॉ. गौरव ने उच्च शिक्षा पाली के बांगड़ कॉलेज से ली और विवि के गोल्ड मेडलिस्ट रहे। बाद में जमशेदपुर के अंतरराष्ट्रीय टाटा फाइनेंस इंस्टीट्यूट (एक्सएलआरआई) में फाइनेंस के प्रो. नियुक्त हुए। वर्तमान में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता की भूमिका निभा रहे हैं। एक डिबेट में इन्होंने भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा से सवाल पूछा था कि आप पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की बात करते हैं तो बताइए कि पांच ट्रिलियन में जीरो कितने है, जिसका जवाब पात्रा नहीं दे पाए थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहा था। मधुकोड़ा के मुख्यमंत्री कार्यकाल में डॉ गौरव झारखंड सरकार के वित्त सलाहकार के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। इनके माता-पिता शिक्षाविद् हैं। पिता डॉ वल्लभ शर्मा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पारिवारिक मित्र है।