11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीने के पानी को तरस रहे एक दशक से 10 हजार लोग

दर्जनों कॉलोनियों में आज तक नहीं मिला पीने का पानी
less than 1 minute read
Google source verification
पीने के पानी को तरस रहे एक दशक से 10 हजार लोग

पीने के पानी को तरस रहे एक दशक से 10 हजार लोग

जोधपुर। शहर के समीप बनाड से सटी दर्जनों कॉलोनियों में पीने का पानी आज तक नहीं मिला। पिछले एक एशक में पिलार बालाजी मंदिर के समीप बसी बस्तियों में पानी की पाइप लाइन नहीं पहुंची। १० हजार लोग टैंकरो के जरिये प्यास बुझाने को मजबूर है। इन लोगों के सब्र का बांध अब टूट गया और १५ दिन में स्थिति नहीं सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

स्थानीय निवासी मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। खोखरिया सरपंच प्रतिनिधि गोविंद सियाग ने बताया कि यहां बसे लोगों को पानी के लिए हर तीन-चार दिन में ५०० से ८०० रुपए खर्च कर टैंकर मंगवाना पड़ता है। करीब १० से १५ हजार लोगों की कॉलोनियों में आजतक पेयजल लाइन नहीं आई। कई बार विभाग में गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। नेताओं से भी गुहार लगाई, लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं करता। स्थानीय लोग जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर १५ दिन में समाधान के लिए कदम नहीं बढ़ाने पर जयपुर हाइवे जाम करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर पूनमचंद विश्नोई, भगत सिंह, हरिराम ढाका, अर्जुन गोदारा, सुरजानराम डारा, महादेवसिंह, मनजीतसिंह, पवन कुमार, राजेन्द्र छबरवाल सहित अन्य मौजूद थे।