10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Drug Expiration Dates: कुछ चिकित्सक मानते हैं कि दवाएं एक्सपायर्ड नहीं होती: पढि़ए पूरी खबर

-1979 से पहले दवाओं पर कोई समाप्ति तिथि का उल्लेख नहीं किया जाता, यह प्रथा 1979 से हुईं शुरू -इंग्लैंड व मुंबई के एक डॉक्टर्स का समूह मान रहा नहीं होती दवाएं अवधिपार
2 min read
Google source verification
Drug Expiration Dates: कुछ चिकित्सक मानते हैं कि दवाएं एक्सपायर्ड नहीं होती: पढि़ए पूरी खबर

Drug Expiration Dates: कुछ चिकित्सक मानते हैं कि दवाएं एक्सपायर्ड नहीं होती: पढि़ए पूरी खबर

जोधपुर. घर में दवाइयों पर हल्की सी धूल व डस्ट लग जाए तो हम उपयोग लेने पर सबसे पहले उनकी एक्सपायर्ड अवधि पढ़ते हैं। यदि दवा एक्सपायर्ड हैं तो उसका सेवन नहीं करते। लेकिन एक रिसर्च में बात सामने आई हैं कि दवाएं कभी एक्सपायर्ड नहीं होती। साल 1979 से पहले दवाओं के एक्सपायर्ड का कोई प्रावधान नहीं था। उसके बाद ही दवाओं पर एक्सपायर्ड का लेबल लगना शुरू हुआ। ये जानकारी फ्लोरिडा यूएसए के डॉ मोहसिन जाफर की रिसर्च में सामने आई हैं। दूसरी ओर मुंबई-इंग्लैंड के डॉक्टर्स का समूह भी जोर दे रहा हैं कि दवाएं कभी एक्सपायर्ड नहीं होती। इन दिनों चिकित्सा जगत में भी ये रिसर्च चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
दवाएं खो सकती हैं कुछ शक्ति

अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के परीक्षण में भी सामने आया कि 100 से अधिक दवाएं नब्बे फीसदी तक 15 साल बाद भी सुरक्षित है। जबकि अध्ययन बताता हैं कि दस साल बाद भी अधिकत्तर दवाएं कुछ शक्ति खो सकती है, लेकिन वे बेअसर नहीं होती। कई दवाइयों में दस साल बाद भी असर रहता है। कुछ चिकित्सक जोर देते हैं कि ऐसा नहीं हैं कि एक्सपायर्ड के बाद दवाएं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होगी। ज्यादातर दवाएं बहुत धीरे-धीरे खराब होती है। 4 साल की एस्पिरिन का परीक्षण किया तो वह प्रभावी दिखी।

एक्सपायरी डेट वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित


एक्सपायरी डेट वैज्ञानिक सिद्धांतो के आधार पर निश्चित की जाती है | इस डेट के होने तक इस बात की निश्चिन्तता रहती है कि दवाई वैसी ही रहेगी जैसे बनाने के समय पर थी | समय के साथ-साथ दवाई में रासायनिक परिवर्तन आ सकते हैं, जो उसके अच्छे प्रभाव को कम कर सकते है और बुरे प्रभावो (साइड इफ़ेक्टस) को बढा सकते है | एक्सपायरी डेट के बाद भी दवाई का प्रभाव हो सकता है, लेकिन शुरुआती वाला प्रभाव कम हो सकता है। मेरा सभी लोगों से निवेदन है कि एक्सपायरी डेट के बाद दवाई का सेवन ना करें। ्र
- जयकरण चारण, एसोसिएट प्रोफेसर, फार्माकॉलोजी विभाग, एम्स जोधपुर


जिंदगी में टिकाऊ कुछ नहीं

ये रिसर्च मैंने भी पढ़ी है, लेकिन जिंदगी में टिकाऊ कुछ नहीं होता। धीरे-धीरे तो दवाएं भी खराब होती है। कंपनी की एक्सपायर्ड अवधि के बाद दवा में उतनी शक्ति नहीं होती, जितनी होनी चाहिए। मेरा मानना हैं कि एक्सपायर्ड दवाएं एक समय बाद होती है।

- डॉ. नवीन किशोरिया, सीनियर प्रोफेसर, मेडिसिन विभाग, डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज