10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना वायरस से बचाव को छिड़क रहे दवा, पिला रहे काढ़ा

कोराेना वायर से बचाव के लिए बिलाड़ा में प्रशासन की ओर से कहीं दवा का छिड़काव किया जा रहा है तो दूसरी ओर फलोदी कस्बे में वायरस रोधी काढा पिलाया जा रहा है।
2 min read
Google source verification
Drug spraying to protect against corona virus

कोरोना वायरस से बचाव को छिड़क रहे दवा, पिला रहे काढ़ा

बिलाड़ा (जोधपुर) . कस्बे मे पालिका प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्र व राज्य सरकार से जारी एडवाइजरी के तहत कोरोना वायरस से बचाव को लेकर शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दवा का छिडक़ाव करवाया गया।

अधिशासी अधिकारी हरीशचंद गहलोत ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पालिका प्रशासन द्वारा सफाई कर्मचारियों की टीम गठित की गई। इसके तहत संपूर्ण पालिका क्षेत्र में दवा के छिडक़ाव की कार्ययोजना बनाई गई। इसी कार्य योजना के अनुरूप पालिका के कर्मचारियो ने विभिन्न स्थानों पर दवाओं का छिडक़ाव किया। इस दौरान आमजन को भी कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।


बीमारियों से बचाव के लिए पिलाया काढ़ा

फलोदी. राष्ट्रीय सेवा मित्र की ओर से लोगों को कोरोना वायरस सहित विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए सोमवार को जयनारायण व्यास सर्किल पर शिविर लगाकर काढ़ा पिलाया गया। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक काढ़ा पीया।


सेवा मित्र सुनिल छंगाणी, कंवरलाल व्यास सहित कार्यकर्ताओं ने शिविर में सेवाएं दी। उन्होंने बताया कि कई तरह की आयुर्वेदिक औषधियों से तैयार किए गए इस काढ़े के सेवन से हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। जिससे हम कोरोना सहित कई प्रकार की बीमारियों से मुक्त रह सकते हैं। बताया गया कि ऐसे शिविर शहर के विभिन्न स्थानों पर चरणबद्ध रूप से लगाए जाएंगे।

मंदिर परिसर में किया स्प्रे

नगरपालिका प्रशासन द्वारा कोरोना से बचाव के लिए शुरू किए गए जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को लटियाल माता मंदिर परिसर व आस-पास के इलाकों में स्प्रे किया गया। इस दौरान लोगों को जागरूकता पेम्पलेट वितरित किए गए। इस दौरान पालिकाध्यक्ष पन्नालाल व्यास सहित कई लोग उपस्थित थे।


कई कार्यक्रम किए स्थगित

कोरोना के प्रकोप को देखते हुए यहां कई कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। शिविर आयोजक महेश व्यास ने बताया कि भगतसिंह के शहीदी दिवस पर 23 मार्च को होने वाले रक्तदान शिविर को स्थगित कर दिया गया है। इसी प्रकार रामनवमी महोत्सव समिति ने भी रामनवमी के दिन निकाली जाने वाली शोभायात्रा स्थगित कर दी है।