10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Drugs : अफीम का दूध सप्लाई करने की फिराक में युवक पकड़ा

Drugs : अफीम का दूध सप्लाई करने की फिराक में युवक पकड़ा
less than 1 minute read
Google source verification
Drugs : अफीम का दूध सप्लाई करने की फिराक में युवक पकड़ा

Drugs : अफीम का दूध सप्लाई करने की फिराक में युवक पकड़ा

जोधपुर।
डांगियावास थाना पुलिस (Police Station Dangiawas) ने दांतीवाड़ा (Dantiwara village) में गुरुवार को एक युवक को गिरफ्तार कर अफीम का दूध जब्त (Opium milk seized, one arrested) किया। तस्करी में लिप्त अन्य की भूमिका के बारे में जांच की जा रही है।
थानाधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि गश्त के दौरान दांतीवाड़ा में एक युवक के पास मादक पदार्थ होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और हुलिए के आधार पर दांतीवाड़ा निवासी प्रकाश पुत्र गोपाराम जाट को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर अफीम का 1.875 दूध जब्त किया गया। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर प्रकाश को गिरफ्तार किया गया। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर प्रकाश को गिरफ्तार किया गया।
दुकान से मोबाइल चोरी, आरोपी गिरफ्तार
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस (Police station Chopasni Housing board) ने चौहाबो सेक्टर 17 िस्थत ई-मित्र व फोटो कॉपी की दुकान से मोबाइल चुराने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सेक्टर 17 निवासी टीकम मेघवाल की क्षेत्र में बालाजी ई-मित्र एण्ड फोटो कॉपी की दुकान है। गत 3 जुलाई को दुकान में बतौर ग्राहक आए एक व्यक्ति ने काउंटर पर रखा मोबाइल चुरा लिया था। सीसीटीवी फुटेज से उसकी हरकत का पता लगा। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया और तलाश के बाद चौहाबो में भट्टी की बावड़ी निवासी राजेश पुत्र कैलाशचन्द्र रूणवाल को गिरफ्तार किया। उससे मोबाइल भी बरामद किया गया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया और तलाश के बाद चौहाबो में भट्टी की बावड़ी निवासी राजेश पुत्र कैलाशचन्द्र रूणवाल को गिरफ्तार किया। उससे मोबाइल भी बरामद किया गया।