10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘नो बैड’ स्थिति की ओर दौड़ रहे जोधपुर के अस्पताल

- कोविड के चलते शहर के अस्पतालों में लगातार बढ़ रहा लोड- नोन-कोविड मरीज पहले से ही अस्पताल में भर्ती
less than 1 minute read
Google source verification
‘नो बैड’ स्थिति की ओर दौड़ रहे जोधपुर के अस्पताल

‘नो बैड’ स्थिति की ओर दौड़ रहे जोधपुर के अस्पताल

जोधपुर. कोराना के बदतर होते हालातों का असर अब अस्पतालों में भी देखने को मिल रहा है। पिछले एक सप्ताह में अस्पताल में दाखिल होने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। संक्रमण दर वर्तमान में २० को पार कर चुकी है। यदि एेसे ही आंकड़ा बढ़ता रहा तो आगामी पांच-सात दिन में शहर के अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए नो-बैड की स्थिति आ जाएगी।

एमडीएम की स्थिति
क्षमता - ३०० (२४० ऑक्सीजन बैड और ६० आइसीयू )
वर्तमान भर्ती - २०१
ऑक्सीजन सपोर्ट - ६१

एम्स की स्थिति
क्षमता - २१० (१२० ऑक्सीजन बैड और ९० आइसीयू )
वर्तमान भर्ती - ११७
वेंटीलेटर पर मरीज - ९
ऑक्सीजन सपोर्ट - ७५

एमजीएच स्थिति
क्षमता - ५४ (५० ऑक्सीजन बैड और ४ आइसीयू )
वर्तमान - एक भी नहीं, नोन कोविड मरीज भर्ती चल रहे

निजी अस्पताल
क्षमता - ३८८ (३०१ ऑक्सीजन बैड और ८७ आइसीयू )
वर्तमान भर्ती - १८७

समस्या यह
- अभी संभाग के मरीजों को जोधपुर रैफर किया जा रहा।
- जो क्षमता अस्पतालों की बताई जा रही है उसमें नोन कोविड मरीज भर्ती है।
- तेजी से बैड भर रहे हैं, सात दिन बाद स्थिति काफी विकट होगी।

इनका कहना..
संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अस्पतालों की स्थिति देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रशासन समय रहते उचित कदम उठाएगा। आमजन को भी इसकी गंभीरता समझनी होगी।
- इंद्रजीतसिंह, जिला कलक्टर जोधपुर।