10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ड्यूटी पूरी हुई तो मालगाड़ी को बीच रास्ते छोड़ गया स्टाफ

लोहावट. (जोधपुर) जोधपुर रेल मण्डल के लोहावट रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के स्टाफ की ड्यूटी खत्म होने पर गाड़ी के खड़ी रहने से लगातार 12 घंटे तक कस्बे से जोधपुर-फलोदी स्टेट हाइवे को जोडऩे वाली सडक़ पर स्थित रेलवे क्रासिंग बंद रहा।
less than 1 minute read
Google source verification
Duty was completed then the train left middle of track

ड्यूटी पूरी हुई तो मालगाड़ी को बीच रास्ते छोड़ गया स्टाफ

लोहावट. (जोधपुर) जोधपुर रेल मण्डल के लोहावट रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के स्टाफ की ड्यूटी खत्म होने पर गाड़ी के खड़ी रहने से लगातार 12 घंटे तक कस्बे से जोधपुर-फलोदी स्टेट हाइवे को जोडऩे वाली सडक़ पर स्थित रेलवे क्रासिंग बंद रहा।

इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। वाहनचालक फाटक बंद रहने से करीब दो किलोमीटर घूमकर आरओबी से आते-जाते रहे। बाद में सोमवार को दोपहर करीब दो बजे मालगाड़ी के आगे के लिए रवाना होने के बाद रेलवे फाटक खुला।

जानकारी के अनुसार रविवार रात में करीब ढाई बजे जोधपुर से फलोदी की ओर एक मालगाड़ी जा रही थी। लोहावट रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के दौरान मालगाड़ी के लोको पायलट व गार्ड की ड्यूटी पूरी होने पर मालगाड़ी को स्टेशन पर मुख्य लाइन पर खड़ी कर दी। बाद में दूसरे दिन सोमवार को दोपहर में दूसरा स्टाफ लोहावट पहुंचा तथा मालगाड़ी को लेकर करीब दो बजे आगे के लिए रवाना हुआ। इस दौरान आरओबी से लिंक सडक़ नहीं होने से वाहन चालकों को करीब दो किलोमीटर घूमकर आना पड़ा।

12 घंटे बंद रही फाटक
स्टेशन पर मालगाड़ी के खड़ी रहने से कस्बे के जोधपुर-फलोदी स्टेट हाइवे को जोडऩे वाली सडक़ पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या सी-52 करीब 12 घंटे तक बंद रही।

जानकारी में सामने आया कि यह रेलवे क्रॉसिंग ऑटोमैटिक सिग्नल प्रणाली से जुड़ा हुआ है। जब तक प्लेटफार्म पर कोई गाड़ी खड़ी रहेगी तब तक गेट खुल नहीं सकेगा। मालगाड़ी के लगातार 12 घंटे तक खड़ी रहने से यह गेट बंद रहा।

अधिकारी अनजान
मुझे पता नहीं है। इस संबंध में जोधपुर मण्डल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी से बात कर लीजिए।

-तरुण जैन, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर

यह सही है मालगाड़ी रूकी रही और फाटक बंद रहा।
गोपाल शर्मा, वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर मंडल