
Battery exploded : ई-मोपेड की बैटरी फटी, धुएं से लोगों को खांसी व सांस में परेशानी हुई,Battery exploded : ई-मोपेड की बैटरी फटी, धुएं से लोगों को खांसी व सांस में परेशानी हुई
जोधपुर।
मण्डोर क्षेत्र के मावली मण्डावता स्थित मकान में खड़ी ई-मोपेड की बैटरी शुक्रवार रात फट (e-moped battery exploded) गई। तेजाब व कैमिकल का रिसाव होने से मोपेड का कुछ हिस्सा पिघल गया और घर में धुआं ही धुआं (smoke in the house from exploded of battery of E-moped) हो गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन धुएं से लोगों को खांसी व श्वांस में परेशानी होने लग (Cough and difficulty in breathing) गई। शहर में ई-वाहन में यह पहला हादसा है।
मावली मण्डावता निवासी रतनसिंह गहलोत ने बताया कि गत अप्रेल में क्षेत्र के एक शोरूम से ई-मोपेड खरीदी थी। जो घर के पॉर्च में खड़ी थी। रात को अचानक मोपेड की बैटरी फट गई। उसमें से तेजाब व कैमिकल का रिसाव होने लग गया। जिससे मोपेड का कुछ हिस्सा व सीट आदि जल गईं। पूरे घर में धुआं ही धुआं भर गया। हादसे के दौरान कोई भी व्यक्ति ई-मोपेड के पास मौजूद नहीं था। अन्यथा जनहानि हो सकती थी। बैटरी फटने के कारण का पता नहीं लग पाया।
कूलर लगाने के बावजूद धुआं निकालने में पसीने छूटे
बैटरी फटने व रिसाव से घर में धुआं भर गया। सभी घरवाले भागकर बाहर आए। धुएं को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। फिर कूलर चालू कर धुआं बाहर निकालने की कोशिश की गई। इसके बावजूद काफी मशक्कत से धुआं खत्म हो पाया।
दुर्गंध से खांसी व श्वांस लेने में परेशानी
लोगों ने बताया कि बैटरी संभवत: पिघलकर फट गई। उसकी वजह से धुआं ही धुआं हो गया। उसकी दुर्गंध आस-पास फैल गई। जिससे कई लोगों को खांसी हुई और श्वांस लेने में भी परेशानी हुई।
Published on:
23 Sept 2022 11:54 pm
