
खेतड़ी के पास कम तीव्रता का भूकम्प
झुंझनूं जिले के खेतड़ी के पास बुधवार को दोपहर 3.30 बजे कम तीव्रता का भूकम्प का आया। धरती से हिलने से आसपास के गांवों के लोग घरों से बाहर निकल आए। कोई जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 28 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 75.7 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 3.8 परिमाण का भूकम्प आया। यह क्षेत्र खेतड़ी के भीतेरा गांव के पास है। भूकम्प की गहराई सतह से 16 किलोमीटर थी। वैसे झुंझनूं भूकम्प प्रभावित जोन में नहीं आता है। संभवत: यहां धरती की प्लेटों की हलचल के कारण कम्पन उत्पन्न हुए हैं।
झुंझनूं जिले के खेतड़ी के पास बुधवार को दोपहर 3.30 बजे कम तीव्रता का भूकम्प का आया। धरती से हिलने से आसपास के गांवों के लोग घरों से बाहर निकल आए। कोई जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 28 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 75.7 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 3.8 परिमाण का भूकम्प आया। यह क्षेत्र खेतड़ी के भीतेरा गांव के पास है। भूकम्प की गहराई सतह से 16 किलोमीटर थी।
Published on:
04 Sept 2019 07:29 pm
