10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में रात को भूकम्प के झटके

- जालोर के खानपुर में 10 किलोमीटर नीचे थे भूकम्प का केंद्र- शादी-ब्याह में व्यस्त लोगों ने महसूस किया
less than 1 minute read
Google source verification
जोधपुर में रात को भूकम्प के झटके

जोधपुर में रात को भूकम्प के झटके

जोधपुर. जोधपुर, पाली, जालौर, बाड़मेर, सिरोही सहित आसपास के हिस्सों में शुक्रवार रात 2.26 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई। भूकंप का केंद्र जालौर में भीनमाल तहसील के पास खानपुर में था। यहां 10 किलोमीटर नीचे टेक्टोनिक प्रक्रिया के कारण धरती धूजी।
एक दिन पहले ही सिरोही जिले में भूकंप आया था। सिरोही में भूकंप की तीव्रता 2.6 थी। इन दिनों सावों का मौसम होने के कारण कई लोग देर रात तक जाग रहे थे। ऐसे में जोधपुर शहर में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। सुबह होने पर लोगों ने एक दूसरे के साथ धरती हिलने का अनुभव शेयर किया। सामान्यत: जोधपुर और आसपास का क्षेत्र भूकंप के लिहाज से सुरक्षित क्षेत्र में आता है। थार के पास कच्छ का क्षेत्र ही भूकंप के लिहाज से अति संवेदनशील माना जाता है।

इसलिए आते हैं भूकम्प
पृथ्वी के भीतर 7 प्लेट्स है जो मूवमेंट करती रहती है। प्लेट्स के किनारे को फाल्ट जोन कहते हैं। प्लेट्स के मूवमेंट यानी एक दूसरे से टकराने के कारण यहां से ऊर्जा बाहर निकलती है और धरती के हिलने का अहसास होता है।