Madan Dilawar: राजस्थान की भजनलाल सरकार जल्द ही वृद्धजनों, दिव्यांगों, किसानों और विधवाओं को मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोतरी करने जा रही है। जोधपुर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इसके संकेत दिए हैं। भाजपा मंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत अभी 1150 रुपए दिए जा रहे हैं। आने वाले समय में इस रकम को बढ़ाकर 1500 रुपए किया जाएगा।