पेंशन विभाग अब मात्र 5-6 घंटे में पीपीओ नंबर और पेंशन जारी कर रहा है। नई व्यवस्था के तहत इस साल करीब 25 हजार पीपीओ नंबर और पेंशन ऑनलाइन जारी की जा चुकी है। पहले, पेंशन और पीपीओ नंबर प्राप्त करने के लिए सेवानिवृत्ति से छह महीने पहले से प्रयास शुरू करना पड़ता था। दस्तावेज अधूरे रहने पर यह प्रक्रिया वर्षों तक अटकी रहती थी। विभाग के अनुसार हर साल करीब 30 हजार सेवानिवृत्त कार्मिकों के पीपीओ नंबर व पेंशन जारी होती है।