Jaipur News: जयपुर। राजस्थान सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर जेडीए 22 नए विकास कार्य शुरू करेगा, जिन पर 332 करोड़ रुपए से अधिक खर्च होंगे। प्रमुख कार्यों में सडक़ निर्माण, नवीनीकरण, सड़क चौड़ीकरण और ड्रेनेज निर्माण शामिल हैं। जेडीए ने कालवाड़ रोड पर अटल विहार आवासीय योजना लॉन्च करने की घोषणा की है, जहां 14,000 रुपए प्रति वर्गमीटर आरक्षित दर तय की गई है।