मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 17 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा, बारां और उदयपुर में आज शीतलहर चलेंगी। ऐसे में सर्दी के तेवर और तीखे होने के साथ ही तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।