10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आषाढ़ में चार ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर

  ज्योतिषियों ने जताई ज्यादा बारिश की संभावना
less than 1 minute read
Google source verification
आषाढ़ में चार ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर

आषाढ़ में चार ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर

NAND KISHORE SARASWAT

जोधपुर. ज्योतिष व ग्रहों की दृष्टि से जुलाई का महीना बहुत ही खास रहने वाला है। इस महीने में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इसके साथ ही शनि अपनी मकर राशि में, राहु वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में गोचर करते हुए सभी राशियों को प्रभावित करेंगे। ग्रहों की चाल में बदलाव का असर देश-दुनिया सहित 12 राशियों पर भी होगा। गुरु कुंभ राशि में वक्री ही रहेंगे। शनि अपनी ही राशि यानी मकर में वक्री रहेंगे। इन दो ग्रहों की टेढ़ी चाल से कुछ लोगों को अनचाहे बदलाव का सामना करना पड़ेगा। ज्योतिषियों के अनुसार बुध का राशि परिवर्तन 7 जुलाई को होगा। बुध इस दिन मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। सबसे अधिक प्रभाव मिथुन राशि पर ही पड़ेगा। लेन-देन, निवेश और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करने वाले इस ग्रह के प्रभाव से 5 राशियों वृष, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मकर के लिए अच्छा समय रहेगा ।
सूर्य 16 जुलाई को मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सबसे अधिक प्रभाव कर्क राशि पर पड़ेगा। वृष, कन्या, तुला और कुंभ राशियों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। इसी तरह 17 जुलाई को शुक्र का राशि परिवर्तन का प्रभाव सिंह राशि पर पड़ेगा। मंगल 20 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के आमने-सामने होने की वजह से देश में कई जगह ज्यादा बारिश होगी। प्राकृतिक घटनाएं होगी।

आषाढ़ का महीना 25 जून से 24 जुलाई तक रहेगा। हिंदू धर्म में इस माह का बहुत अधिक महत्व होता है। वैदिक ज्योतिष के सिद्धांत के अनुसार मनुष्य के जीवन में जो भी घटनाएं घटित होती हैं। उनका कारण ग्रहीय दशा, गोचर, उनकी चाल है।