11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
ईद मीलादुन्नबी : गुलाबे-सुर्ख का जो मर्तबा है फूलों में, वही जनाबे-मोहम्मद का है रसूलों में
Play video

ईद मीलादुन्नबी : गुलाबे-सुर्ख का जो मर्तबा है फूलों में, वही जनाबे-मोहम्मद का है रसूलों में

जोधपुर. इस्लाम के आखिरी पैगम्बर हजरत मोहम्मद सअव के दुनिया में आमद का उत्सव ईद मीलादुन्नबी बुधवार को पूरे मारवाड़ में जोश, उमंग, उत्साह और अकीदत से मनाया गया।  
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Nov 21, 2018

जोधपुर. गुलाबे-सुर्ख का जो मर्तबा है फूलों में, वही जनाबे-मोहम्मद का है रसूलों में, वो अपने खून के प्यासों को भी शरबत पिलाते थे, वो आली हौसले देखे हैं दुनिया ने मोहम्मद के …। मशहूर शाइर रमजी इटावी के ये शेर मारवाड़ सहित सूरज के शहर जोधपुर में ईद मीलादुन्नबी पर अकीदतमंदों को याद हो आए। मज़हबे-इस्लाम के आखिरी पैगम्बर हजरत मोहम्मद सअव के दुनिया में आमद का उत्सव ईद मीलादुन्नबी बुधवार को अकीदत व एहतराम से मनाया गया। इस मौके हर तरफ जोश, उमंग और उत्साह नजर आया।

अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा

ईद मीलादुन्नबी के उपलक्ष्य में सुबह आयोजित जुलूस-ए-मोहम्मदी में अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा। जोधपुर के उम्मेद राजकीय स्टेडियम से जुलूस को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा पंवार, मौलाना फय्याज अहमद रिजवी, नगर निगम में प्रतिपक्ष के नेता राजेन्द्रसिंह सोलंकी, समाजसेवी इकबाल खान व सुपारस भंडारी आदि ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। जालोरी गेट ईदगाह तक आयोजित जुलूस के दौरान समाज के युवक-बच्चों और बुजुर्गों में खासा उत्साह नजर आया।

जुलूसे-मोहम्मदी

हाजी हमीम बक्ष के संयोजन में आयोजित जुलूसे-मोहम्मदी में घोड़ों, ऊंटों व बग्घी में सवार मुस्लिम समाज के युवक भाईचारे का पैगाम लिए हाथीराम ओडा, सोजती गेट पुरी तिराहा, महात्मा गांधी अस्पताल रोड व जालोरीगेट होते हुए ईदगाह परिसर पहुंचे। विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से जुलूस में शामिल विभिन्न अखाड़ों के उस्तादों व समिति पदाधिकारियों का अल्पहार व शीतल पेय से स्वागत किया गया। जश्ने ईद मीलादुन्नबी का मुख्य समारोह जालोरी गेट स्थित ईदगाह मैदान में आयोजित किया गया। मुफ्ती-ए-आजम राजस्थान मौलाना शेर मोहम्मद रिजवी के सरपरस्ती में आयोजित समारोह में देश के इस्लामी विद्वानों ने तकरीर पेश की। समारोह सुबह तिलावते कुरान पाक से शुरू हुआ।