10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईद मीलादुन्नबी जुलूस में निखरे देशभक्ति के रंग

जोधपुर. मजहबे इस्लाम के आखिरी पैगम्बर हजरत मोहम्मद सअव ( Hazrat Mohammad ) के दुनिया में आमद का उत्सव ईद मीलादुन्नबी ( Eid miladunnabi ) रविवार को जोधपुर शहर में अकीदत व एहतराम से मनाया गया। इस मौके पर जुलूस ( procession ) निकाला गया। साथ ही रक्तदान किया गया और जालोरीगेट बड़ी ईदगाह में सीरत-ए-पाक ( Seerat-e-Pak ) पर तकरीर की गई।    
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Nov 10, 2019

Shades of patriotism flourished in Eid Miladunnabi procession

Shades of patriotism flourished in Eid Miladunnabi procession

जोधपुर. मजहबे इस्लाम के आखिरी पैगम्बर हजरत मोहम्मद सअव ( Hazrat Mohammad ) के दुनिया में आमद का उत्सव ईद मीलादुन्नबी ( Eid miladunnabi ) रविवार को जोधपुर शहर में अकीदत व एहतराम से मनाया गया। सुबह उम्मेद राजकीय स्टेडियम से आयोजित जुलूस-ए-मोहम्मदी ( procession ) को मुफ्ती-ए- आजम राजस्थान मौलाना शेर मोहम्मद रिजवी, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार व जलसा समिति अध्यक्ष हाजी हमीम बक्ष आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जालोरी गेट ईदगाह तक आयोजित जुलूस के दौरान समाज के युवक-बच्चों और बुजुर्गों में खासा उत्साह नजर आया। जलसा समिति अध्यक्ष हाजी हमीम बक्ष के संयोजन में देश भक्ति और कौमी एकता के रंग से सरोबार जुलूस में शामिल युवा तिरंगा लहराते चल रहे थे। मुस्लिम समाज के बुजुर्ग, युवा और बच्चे एकता व भाईचारे का पैगाम लिए हाथीराम ओडा, सोजती गेट पुरी तिराहा, एमजीएच रोड व जालोरी गेट होते हुए ईदगाह परिसर पहुंचे। समिति के शौकत अली लोहिया और नदीम बक्ष ने बताया कि जुलूस में शामिल समिति पदाधिकारियों व अखाड़ों के उस्तादों का जोधपुर शहर की विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं व जनप्रतिनिधियों की ओर से जगह-जगह स्वागत किया गया। समिति के अध्यक्ष उस्ताद हाजी हमीम बक्ष ने जुलूस के शांतिपूर्ण सफ ल संचालन में सहयोगी जिला प्रशासन व समाज के तमाम लोगों का आभार जताया। जुलूस रवाना होने से पहले अतिथियों की ओर से दीनी एेलान स्मारिका का विमोचन किया गया, जिसे पूरे जुलूस के दौरान नि:शुल्क वितरित किया गया।