10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अकीदत से मनाया ईद-उल-अजहा पर्व

  -ईदगाह मस्जिद के वसी मैदान में गिनती के लोगों ने अता की नमाज, घरों में हुई कुर्बानी की रस्म
less than 1 minute read
Google source verification
अकीदत से मनाया ईद-उल-अजहा पर्व

अकीदत से मनाया ईद-उल-अजहा पर्व

जोधपुर. पैगम्बर हजरत इब्राहिम अलैह सलाम के सर्वोच्च बलिदान एवं मजहबे इस्लाम के पांचवे रूक्न की याद में मनाया जाने वाला पर्व ईद-उल-अजहा (बकरा ईद) बुधवार को अकीदत व सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया। इस्लामिक धार्मिक मान्यतानुसार घरों में ही कुर्बानी की रस्म अदायगी की गई। लोगों ने घरों में ही ईद की नमाज अता की।

जालोरीगेट स्थित बड़ी ईदगाह मस्जिद के वसी मैदान में सरकार व जिला प्रशासन की गाइडलाइन की पालना करते हुए अध्यात्मिक इस्लामी संस्थान दारुल उलूम इस्हाकिया के मुफ्ती-ए-आजम राजस्थान मुफ्ती शेर मोहम्मद रिजवी की रहनुमाई में गिनती के लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी। ईदगाह मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मोहम्मद हुसैन अशरफी ने ईद की नमाज के बाद देश में अमन-चैन, खुशहाली, सौहाद्र्र, भाईचारा और वैश्विक महामारी कोरोना के समूचे विश्व से खात्मे की दुआएं मांगी। मुफ्ती-ए-आजम शेर मोहम्मद ने ईदगाह मस्जिद के पेश इमाम व शहर खतीब काजी मोहम्मद तैयब अंसारी की मौजूदगी में राज्य सरकार, जिला व पुलिस प्रशासन सहित अवाम को ईद की बधाई के साथ सभी सहयोगियों का शुक्रिया अदा किया। कांग्रेस नेता इकबाल खान बैण्डबॉक्स ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ईद की बधाई का संदेश पढ़कर सुनाया।