10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुफ्ती ए आजम की निगरानी में अदा होगी ईदुल अज्हा की नमाज

ईदुलअज्हा का पर्व कल मनाया जाएगा
less than 1 minute read
Google source verification
मुफ्ती ए आजम की निगरानी में अदा होगी ईदुल अज्हा की नमाज

मुफ्ती ए आजम की निगरानी में अदा होगी ईदुल अज्हा की नमाज

जोधपुर. पैगम्बर हजरत इब्राहिम अलैह सलाम के सर्वोच्च बलिदान एवं मजहबे इस्लाम के पांचवे रूक्न की याद में मनाए जाने वाला पर्व ईदुलअज्हा (बकराईद ) पूरे जोधपुर संभाग में २१ जुलाई को मनाया जाएगा। ईदुल अज्हा की नमाज ईदगाह के वसी मैदान में अध्यात्मिक इस्लामी संस्थान दारुल उलूम इस्हाकिया के मुफ्ती ए आजम राजस्थान मुफ्ती शेर मोहम्मद रिजवी की निगरानी में २१ जुलाई को सुबह आठ बजे चंद अकीदतमंदों की ओर से अदा की जाएगी। ईदुल अज्हा से पूर्व बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जोधपुर शहर की मस्जिदों के सभी पेश इमाम मौजूद थे। बैठक में समाजसेवी अलहाज जहीरुल इस्लाम, अलहाज मुजीब उर रहमान, इकबाल खान बैण्डबॉक्स, समाजसेवी शिक्षक व प्रवक्ता शौकत अली लोहिया, सैयद मोहियूद्दीन, पीर सय्यद अजहर अली, मौलाना फयाज अहमद रजवी, मुफ्ती आलमगीर, कारी इकराम, मौलाना बरकत अली अशरफी मौलाना सैयद मोहम्मद नूर अशरफी मौलाना मोहम्मद हुसैन अशरफी, हाफिज मसीहुज्जुमा, हाफिज अब्दुल रहीम, हाफिज शाह मोहम्मद, मौलाना इदरीस, मौलाना मेहरूद्दीन, मौलाना कासिम, हाफिज जावेद, हाफिज मदनी, हाफिज गुलाम मुस्तफा, हाफिज नवाब मौलाना अमीन सिकन्दरी, मौलाना अलीमुद्दीन कादरी सहित मस्जिदों के पेश इमामों ने विचार व्यक्त किए।

कोरोना से देश की हिफाजत के लिए होगी दुआ
प्रवक्ता शौकत अली लोहिया ने बताया कि ईदुल अज्हा की नमाज में मुफ्ती ए आजम राजस्थान दुनिया में फैली महामारी कोरोना से देश की हिफाजत और देश में अम्नो-अमान के लिए दुआएं करेंगे। मौलाना मुफ्ती शेर मोहम्मद खान रिजवी और रूएत-ए-हिलाल चांद कमेटी के अध्यक्ष काजी मोहम्मद तय्यब अंसारी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से कोविड-१९ की गाइडलाइन पालन करने तथा कोई भी एेसा काम न करने की अपील की है जिससे दूसरे समुदाय के लोगों को तकलीफ पहुंचे। उन्होंने समुदाय के लोगों से ईदुल अज्हा की नमाज अपने अपने घरों में अदा करने की अपील की है।