10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोसायटी में आठ लाख डूबे, सदमे में निवेशक की मौत

- आदर्श क्रेडिट कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी पर एफआइआर दर्ज
less than 1 minute read
Google source verification
सोसायटी में आठ लाख डूबे, सदमे में निवेशक की मौत

सोसायटी में आठ लाख डूबे, सदमे में निवेशक की मौत

जोधपुर. कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड में एक व्यक्ति ने एजेंटों के झांसे में आकर ऊंची ब्याज दर पर आदर्श क्रेडिट कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी में आठ लाख निवेश कर दिए। राशि न मिलने से निवेशकर्ता सदमे में आ गया और दो माह पहले उसकी मृत्यु हो गई। अब पत्नी ने कोर्ट की शरण लेकर कुड़ी भगतासनी थाने में मामला दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार केबीएचबी में सेक्टर आठ एच निवासी जशोदा पत्नी श्यामसुंदर गौड़ ने कोर्ट में पेश इस्तगासे के आधार पर आदर्श क्रेडिट कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी के मुकेश मोदी, राहुल मोदी, विवेक हरिव्यासी, ललिता राजपुरोहित व सोसायटी के अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि ऊंची ब्याज दर व अन्य लालच देकर पति श्यामसुंदर से जिन्दगीभर की गाढ़ी कमाई के आठ लाख रुपए बतौर एफडीआर निवेश कराए गए थे। सोसायटी पर एफआइआर दर्ज होने व पदाधिकारियों की गिरफ्तारी का पता लगने पर उसने संबंधित शाखा में जाकर राशि लौटाने का आग्रह किया, लेकिन इनकार कर दिया गया। इससे पति श्यामुंदर सदमे में आ गए। तबीयत खराब होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 13 अक्टूबर को मृत्यु हो गई थी। महिला का आरोप है कि मेहनत की कमाई की राशि डूबने के सदमे में पति की मृत्यु हुई।