10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
RAJ ELECTION 2018 : जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अतुल भंसाली ने नामांकन दाखिल किया
Play video

RAJ ELECTION 2018 : जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अतुल भंसाली ने नामांकन दाखिल किया

जोधपुर.जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार अतुल भंसाली ने शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया। इस मौके भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Nov 17, 2018

जोधपुर.जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार अतुल भंसाली ने शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया। इस मौके भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान कलक्टे्रट में भारी भीड़ नजर आई। नामांकन के समय केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री और राजस्थान भाजपा चुनाव संचालन समिति के संयोजक गजेंद्रसिंह शेखावत और अब तक भाजपा से शहर विधायक रहे कैलाश भंसाली, राजसिको के अध्यक्ष मेघराज लोहिया, भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, जोधपुर भाजपा के पूर्व शहर जिलाध्यक्ष और भाजपा अजमेर संगठन के प्रभारी प्रसन्नचंद मेहता, जोधपुर भाजपा के पूर्व शहर जिलाध्यक्ष व भाजपा सिरोही संगठन के प्रभारी नरेंद्रसिंह कच्छवाह, ग्रंथालय प्रखंड के प्रदेश प्रमुख राजेंद्र बोराणा और जालोर के जिला संगठन प्रभारी जगतनारायण जोशी सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

भतीजे अतुल भंसाली को टिकट दिलवाया

ध्यान रहे कि दो बार भाजपा से शहर से विधायक रहे भंसाली ने इस बार अपने भतीजे अतुल भंसाली को टिकट दिलवाया है। शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अतुल भंसाली ने नामांकन दाखिल करने से एक दिन पहले शुक्रवार को नगर निगम को यूनिपोल के बिल का बकाया करीब 1 करोड़ रुपए के बिल का भुगतान कर दिया। निगम की ओर से भंसाली को गत पांच साल में कई बार नोटिस देने के बाद भी भंसाली ने बिल का भुगतान नहीं किया था। नामाकंन पत्र में सरकारी विभागों की बकाया राशि की जानकारी देना होता है।

बकाया राशि का भुगतान किया

माना जा रहा है कि नामांकन दाखिल करते समय कोई अड़चन न आए, इसके चलते भंसाली ने निगम को बकाया राशि का भुगतान किया। गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका ने गुरुवार को ‘अतुल भंसाली पर 99 लाख रुपए बकाया, निगम ने थमाया नोटिस शीषर्क से खबर प्रकाशित कर निगम के पांच साल से कई बार नोटिस देने के बाद भी 99 लाख बकाया बिल का भुगतान नहीं करने का खुलासा किया था। भंसाली की कंपनी एचकेबी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड ने वर्ष 2013 में नगर निगम के यूनिपोल किराए पर लिए थे। इनका करीब 99 लाख रुपए का बिल गत पांच साल से बकाया था।

नगर निगम से एनओसी लेनी थी

निगम की ओर से कई बार नोटिस जारी करने पर भंसाली ने निगम पर गलत ऑडिट करने का आरोप लगाकर बिल का भुगतान नहीं किया था। लेकिन शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे के लिए शनिवार को नामांकन भरने से पहले भंसाली को नगर निगम से एनओसी लेनी थी। इस पर उन्होंने शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक रणवीर देथा को बकाया राशि का भुगतान किया था।