10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Elections 2018 : गजेंद्रसिंह शेखावत का दावा, भाजपा के उम्मीदवार दमदार

जोधपुर. केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेंद्रसिंह शेखावतन ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के पास दमदार उम्मीदवार हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन के समय कलक्ट्रेट में यह बात कही।  
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Nov 17, 2018

Elections 2018: Gajendrasingh Shekhawat's claim, BJP candidates strong

Elections 2018: Gajendrasingh Shekhawat's claim, BJP candidates strong

जोधपुर. राजस्थान भाजपा चुनाव संचालन समिति के संयोजक और केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेंद्रसिंह शेखावतन ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के पास दमदार उम्मीदवार हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन के समय कलक्ट्रेट में यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बहुत सोचसमझ कर टिकट दिए हैं, जिसका उसे बहुत फायदा मिलेगा।

जोधपुर के सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार सूर्यकांता व्यास और शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार अतुल भंसाली ने शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया। इस मौके भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान कलक्टे्रट में भारी भीड़ नजर आई। सूरसागर विधायक व्यास ने सातवीं बार परचा भरा। भाजपा की प्रत्याशी सूर्यकांता व्यास अपना नामांकन दाखिल करने पहुंची। इस अवसर पर उनके समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि मेरे सामने आने की अभी तक किसी ने हिम्मत नहीं की है। उन्होंने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नारायण पंचारिया, ओम माथुर व गजेंद्रसिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने साथ आए समर्थकों को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा ही चुनावों में परचम लहराएगी। हमारा जीतना निश्चित है। लोगों के विरोध करने पर उन्होंने कहा कि मेरा किसी ने विरोध नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मुझ से कोई नाराज नहीं है, सभी मेरे बच्चों जैसे हैं।

इधर नामांकन के समय केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री और राजस्थान भाजपा चुनाव संचालन समिति के संयोजक गजेंद्रसिंह शेखावत और अब तक भाजपा से शहर विधायक रहे कैलाश भंसाली, राजसिको के अध्यक्ष मेघराज लोहिया, भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, जोधपुर भाजपा के पूर्व शहर जिलाध्यक्ष और भाजपा अजमेर संगठन के प्रभारी प्रसन्नचंद मेहता, जोधपुर भाजपा के पूर्व शहर जिलाध्यक्ष व भाजपा सिरोही संगठन के प्रभारी नरेंद्रसिंह कच्छवाह, ग्रंथालय प्रखंड के प्रदेश प्रमुख राजेंद्र बोराणा और जालोर के जिला संगठन प्रभारी जगतनारायण जोशी सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।