10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
Elections 2018 : हमराह में लोगों को बताई वोटिंग पॅावर, दिलाई शपथ, किया जागरुक
Play video

Elections 2018 : हमराह में लोगों को बताई वोटिंग पॅावर, दिलाई शपथ, किया जागरुक

जोधपुर. राजस्थान पत्रिका की ओर से संडे को प्रतापनगर में आयोजित हमराह के दौरान मस्ती और मनोरंजन के संग मतदाताओं को मतदान करने के लिए भी कई तरह से प्रेरित किया गया। राजस्थान पत्रिका की ओर से मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई।    
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Oct 14, 2018

जोधपुर. राजस्थान पत्रिका की ओर से संडे को प्रतापनगर में आयोजित हमराह कार्यक्रम के दौरान आम जनता को वोट की ताकत बताई गई। प्रोग्राम के दौरान मतदाताओं के दोनों हाथ ऊपर कर मतदान करने की राजस्थान पत्रिका की ओर से मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। वहीं राजस्थान पत्रिका की ओर से हमराह में मौजूद हमराहियों को चेंजमेकर्स डॉट पत्रिका डॉटकॉम यूआरएल के माध्यम से मोबाइल पर मेरा वोट मेरा संकल्प दिलवाया गया। इस दौरान जिला प्रशासन, मोबाइल, नुक्कड़ नाटकों, चित्रकला और गायन के माध्यम से मतदाताओं को जागरुक किया गया।

ईवीएम व वीवीपैट से समझाया

जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से कैनोपी लगा कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस दौरान मतदाताओं को ईवीएम व वीवीपैट की कार्यप्रणाली व वोट देने के बारे में बताया गया। साथ ही चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को वोट का महत्व बताया गया। यहां दो घंटे के दौरान 125 लोगों ने वोट देने व अपने वोट के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जिला परिषद के अधिशासी अभियंता आरपी व्यास, ईवीएम प्रभारी आदेश कुमार व ईवीएम सहायक आसकरण पारीक ने मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरुक किया।

देश हमारा हिन्दुस्तान वोट करेंगे सीना तान
हमराह के दौरान अभिनव गुरुकुल के रंगकर्मियों ने वरिष्ठ रंगकर्मी अरु व्यास के निर्देशन में ‘देश हमारा हिन्दुस्तान वोट करेंगे सीना तान नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों को अभिभूत कर दिया। हमराह कार्यक्रम में जोधपुराइट्स ने इसका खूब आनंद लिया। नाटक में हिमांशु व्यास, हिमांशु सिंघवी, ईशान पुरोहित, उमंग पटेल, अदीति, दीपिका, अशोक, प्रफुल्ल और सुधांशु ने शानदार अदाकारी की।

वोट देवणे जावो

हमराह के दौरान रंगकर्मी संगीता मिश्रा के निर्देशन में नुक्कड़ नाटक वोट देवणे जावो प्रस्तुत कर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। प्रस्तुति में रंगकर्मी अरुणसिंह, अमित व्यास व लक्ष्मीकांत छैनू ने नुक्कड़ नाटक के दौरान अभिनय कर हमराहियों को मतदान करने के लिए जागरुक किया।

गायिका चिडि़याबाई ने अनूठे अंदाज में किया जागरुक
हालो रे इणने वोट देणो है, रे म्हने इणने वोट देणो है..। लोक गायिका चिडि़याबाई ने ढोल थाली बजाते हुए लोगों को मतदान करने के लिए जागरुक किया।

पेन्टिंग से किया वोटिंग के लिए प्रेरित

हमराह के दौरान पेन्टर अमित जोशी ने चॉक व चारकोल से मतदान करने का संदेश देने वाली जमीन पर पेन्टिंग बना कर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।