
STAINLESS STEEL ASSOCIATION---चौपड़ा अध्यक्ष व परिहार सचिव निर्वाचित
चौपड़ा अध्यक्ष व परिहार सचिव निर्वाचित
जोधपुर।
राजस्थान स्टेनलेस स्टील री-रोलर्स एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव वर्ष 2021-23 के चुनाव शुक्रवार को निर्विरोध सम्पन्न हुए। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के चयन में एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी सभा व साधारण सभा ने वर्तमान चयनित टीम को ही अगले द्विवार्षिक अवधि के लिए निर्वाचित घोषिण किया। कार्यकारिणी में भंवरलाल चौपड़ा अध्यक्ष, विमल सुराणा उपाध्यक्ष, चेतनसिंह परिहार सचिव, श्रेयांस मेहता सहसचिव व जयंतहलाल श्रीश्रीमाल को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में सोहनलाल कवाड, पवन मित्तल, नरेश पारख, विजयराज नाहटा, प्रदीप बूब, प्रमोद चौपड़ा को निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष भंवरलाल चौपड़ा ने जिम्मेदारी का कर्तव्यपूर्वक निर्वहन करते हुए क्षेत्र के औद्योगिक विकास व औद्योगिक समस्याओं के निराकरण के लिए एसोसिएशन की समस्त कार्यकारिणी के प्र्रयासरत रहने का भरोसा दिलाया।आमसभा में वरिष्ठ उद्यमी सांवरमल मित्तल, रावलचंद चौपड़ा, शांतिमल मेहता, मेवाराम बांठिया, शंकरलाल जैन, बाबूलाल जैन, विष्णु मित्तल, जीके गर्ग सहित अनेक वरिष्ठ व युवा स्टील उद्यमी उपस्थित थे।
Published on:
17 Jul 2021 12:14 am
