
अवैध बजरी से भरे डम्पर से टूटे बिजली के पोल व केबल, एसयूवी क्षतिग्रस्त
जोधपुर।
माता का थान चौराहे के पास मंगलवार देर रात चलते डम्पर से बजरी खाली करने से बिजली के दो-तीन पोल व केबल टूटकर एसयूवी पर गिर गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे को लेकर क्षेत्रवासी विरोध में उतर आए और रास्ता रोककर हंगामा करने लगे।
जानकारी के अनुसार माता का थान चौराहे से देर रात बजरी से भरे दो डम्पर निकलने लगे। पुलिस के पीछा करने पर चौराहे के पास चालक ने लिफ्ट ऊपर की और चलते डम्पर से रोड पर बजरी खाली कर भाग गया। डम्पर की लिफ्ट ऊपर करने से बिजली के तार चपेट में आ गए और डम्पर से खींचाव की वजह से तार व बिजली के दो-तीन पोल टूटकर गिर गए। बिजली का एक पोल एक एसयूवी पर जा गिरा। जिससे वो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि एसयूवी में किसी के चोट नहीं आई।
अवैध बजरी डम्पर चालकों के खिलाफ क्षेत्रवासी एकत्रित हो गए और रास्ता रोककर प्रदर्शन करने लगे। माता का थान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रास्ता खोलने के लिए समझाइश की।
Published on:
26 Jul 2023 12:34 am
