10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिल पूरा भरते हैं फिर भी सुविधाएं आधी

- भीतरी शहर में कम वोल्टेज की समस्या का मामला- वितरण ट्रांसफार्मर पर बढ़े भार के साथ ४०० केवी जीएसएस से भी आ रही कम वोल्टेज
2 min read
Google source verification
jodhpur news,electricity problem,low voltage,jodhpur discom,

- भीतरी शहर में कम वोल्टेज की समस्या का मामला


जोधपुर . शहर के भीतरी क्षेत्र में कम वोल्टेज समस्या कम होती नजर नहीं आ रही। वितरण ट्रांसफार्मर पर गर्मी के दिनों में बढ़े भार के बाद अब ४०० केवी जीएसएस से भी पिछले दो-तीन दिन में कम वोल्टेज की बिजली मिलने से परेशानी खड़ी हो गई है। स्थानीय लोग भीषण गर्मी में परेशान हो रहे हैं। ये लोग बिजली का बिल तो समय पर भरते हैं लेकिन कम वोल्टेज के कारण बिजली उपकरणों की पूरी सुविधाओं का उपयोग तक नहीं कर पा रहे।
भीतरी शहर में लम्बे समय से कम वोल्टेज समस्या से लोग परेशान हैं। यह समस्या गर्मी के मौसम में हर साल होती है। बढ़ते उपभोक्ताओं की संख्या और बढ़ती बिजली खपत के कारण वितरण ट्रांसफार्मर पर जबरदस्त दबाव बनता है। राजस्थान पत्रिका ने मुद्दा उठाया और बताया कि सरकार ने २० करोड़ रुपए भीतरी शहर में बिजली तंत्र मजबूत करने के लिए स्वीकृति किए हैं, लेकिन टैंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है तो कई लोग अपनी परेशानी लेकर सामने आए। सहायक एवं अधिशासी अभियंता के पास कई लोग कम वोल्टेज की शिकायतें लेकर भी पहुंचे।
४०० केवी से मिल रहा कम वोल्टेज
शहर में कम वोल्टेज समस्या का एक बड़ा कारण ४०० केवी जीएसएस से १३२ केवी जीएसएस और इसके बाद वितरण के ३३/११ केवी जीएसएस को कम दबाव से मिल रही बिजली भी है। इसी कारण जहां पहले से ही वितरण ट्रांसफार्मर दबाव में है वहां कम वोल्टेज की समस्या अधिक होती है।
क्या कहते हैं लोग
बिजली के कम वोल्टेज के कारण घरों में बिजली उपकरण भी नहीं जलते। रात को काफी परेशानी होती है।इसका स्थाई समाधान होना चाहिए।
- जय किशन
रात के समय बिजली के उपकरण चलने ही बंद हो जाते हैं। हम लोगों ने अधिकारियों को समस्या बताई। अब समाधान हो तो बात बने।
- सुरेन्द्र सिंह
बिजली के कम वोल्टेज के परिवार के सभी लोग परेशान है। बिजली बिल समय पर भरते हैं तो सुविधाएं भी मिलनी चाहिए। यह समस्या हमनें डिस्कॉम अधिकारियों को भी बताई है।
- महेश शर्मा
गर्मी के मौसम में बिजली के कम वोल्टेज की समस्या हमेशा रहती है। बिजली उपकरण चलते-चलते ही बंद हो जाते हैं। ट्यूबलाइट तक घर में नहीं चल पाती।
- रेवतसिंह

इनका कहना...
पिछले दो दिन से ४०० केवी जीएसएस से ही कम वोल्टेज बिजली मिल रही है। इसके अलावा यदि रात के समय यदि कम वोल्टेज समस्या है तो इसके लिए वितरण ट्रांसफार्मर की जांच करवाएंगे। उपभोक्ताओं को राहत दी जाएगी।
- आर.एन विश्नोई, अधिशासी अभियंता, जोधपुर डिस्कॉम