10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस की चपेट से बिजली का पोल मोपेड पर गिरा

- चालक ने कूदकर जान बचाई, गणेश मंदिर के आस-पास के क्षेत्र में बिजली गुल
less than 1 minute read
Google source verification
Electricity pole fall down on moped, no one injured

बस की चपेट से बिजली का पोल मोपेड पर गिरा


जोधपुर.
रातानाडा गणेश मंदिर जाने वाली रोड पर बिजली के पोल की ताण बस की चपेट में आने से पोल बुधवार रात वहां से निकल रही मोपेड पर गिर गया। चालक ने कूदकर खुद की जान बचाई। क्षेत्र में देर रात तक बिजली की आपूर्ति बंद रही।
जूना खेड़ापति मंदिर के पीछे निवासी सौरभ शर्मा ने बताया कि वह रात को मोपेड पर गणेश मंदिर जा रहा था। आगे एक बस भी मंदिर जा रही थी। चालक ने ऊपर से निकल रहे तार से बचने का प्रयास किया, लेकिन बस ने पास ही लगे बिजली के पोल की ताण को चपेट में ले लिया। पोल व उस पर लगे बिजली के तार नीचे आ गिरे। पोल को गिरते देख चालक सौरभ ने मोपेड छोड़ कूदकर जान बचाई। पोल मोपेड पर गिरने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आस-पास के लोग वहां जमा हो गए और पुलिस को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। क्षेत्र में देर रात तक बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।
लोगों का कहना है कि मंदिर के पास स्थित रेस्टोरेंस्ट की रूफ टॉप ऑन व्हील्स नामक बस की पूजा कराने के लिए मंदिर ले जा रहे थे। चालक की लापरवाही से बिजली के पोल की ताण चपेट में आ गई और पोल धाराशायी हो गया।