10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली का तार टूटने से घरों में दौड़ा करंट, बालिका झुलसी

खनौड़ी में गुरुवार को विद्युत लाइन का तार टूटने से कई घरों में करंट दौड़ पड़ा। इसकी चपेट में आने से एक 7 वर्षीय बालिका झुलस गई। वहीं घरों में छोटे-बड़े विद्युत उपकरण को भी नुकसान पहुंचा।
less than 1 minute read
Google source verification
बिजली का तार टूटने से घरों में दौड़ा करंट, बालिका झुलसी

बिजली का तार टूटने से घरों में दौड़ा करंट, बालिका झुलसी

सेतरावा (जोधपुर). निकटवर्ती राजस्व गांव खनौड़ी में गुरुवार को विद्युत लाइन का तार टूटने से कई घरों में करंट दौड़ पड़ा। इसकी चपेट में आने से एक 7 वर्षीय बालिका झुलस गई। वहीं घरों में छोटे-बड़े विद्युत उपकरण को भी नुकसान पहुंचा। घायल बालिका को जोधपुर रैफर किया है।


अध्यापक रावलसिंह सालेचा ने बताया कि सेतरावा बिजलीघर की थ्री फेस लाइन द्वारा खनौड़ी गांव की विद्युत सप्लाई जुड़ी हैं। खनौड़ी के सालेचा राजपूतों की ढाणियों में एक जगह थ्री फेस लाइन घरेलू विद्युत कनेक्शन लाइन के ऊपर से गुजरती हैं।

गुरुवार सुबह 10 बजे थ्री फेस लाइन का तार टूटकर घरेलू लाइन पर गिर पड़ा। इससे शार्ट सर्किट हो गया। इससे घरेलू लाइन से जुड़े घरों में हाई वॉल्टेज करंट दौड़ पड़ा। करंट से जसवंतसिंह पुत्र रेवंतसिंह के घर में उनकी 7 वर्षीय बच्ची पूजाकंवर चपेट में आ गई।

छुडाऩे आई महिलाएं भी आई चपेट में
बच्ची पूजा कंवर को करंट लगता देख बचाने उसकी माता उषाकंवर व भंवरकंवर पत्नी करणसिंह दौड़कर आई। ये दोनों महिलाएं भी करंट की चपेट में आने लगी। बाद में बिजलीघर में सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद करवाई। करंट से 7 वर्षीय पूजाकंवर झुलस गई। उसे सेतरावा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया।

सूचना पर पहुंचे डिस्कॉम अधिकारी
विद्युत लाइन का तार टूटने व घरों में करंट फैलने की जानकारी पर डिस्कॉम के सेतरावा कनिष्ठ अभियन्ता बाबूलाल, कनिष्ठ अभियन्ता राजेन्द्रकुमार व बिजलीघर कर्मचारी भगवानदास आदि मौके पर पहुंचे। लाइन को दूरस्त करवा विद्युत सप्लाई पुन: शुरू करवाई। ग्रामीण हाथीसिंह, करणसिंह, रावलसिंह, भीखसिंह, दलपतसिंह, अनोपसिंह आदि उपस्थित रहे।

कई घरों में घरेलू उपकरण जले
करंट के कारण सालेचा राजपूतों की करीब 10-15 घरों में टीवी, फ्रिज, पंखे, कूलर आदि उपकरण जल गए। गनीमत रही कि समय रहते विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। वरना बड़ा हादसा घटित होने का अंदेशा था।