11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

23 हजार रुपए में भ्रूण जांच, लैब टेक्निशियन गिरफ्तार

23 हजार रुपए में भ्रूण जांच, लैब टेक्निशियन गिरफ्तार- पीसीपीएनडी जयपुर व जोधपुर की संयुक्त कार्रवाई- बोगस ग्राहक बनी गर्भवती को पावटा बुलाने के बाद शास्त्रीनगर की लैब में कराई जांच
less than 1 minute read
Google source verification
23 हजार रुपए में भ्रूण जांच, लैब टेक्निशियन गिरफ्तार

23 हजार रुपए में भ्रूण जांच, लैब टेक्निशियन गिरफ्तार

जोधपुर.
पीसीपीएनडीटी की जयपुर व जोधपुर की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार को शास्त्रीनगर स्थित लैब में गर्भवती महिला के भ्रूण ***** की जांच करने वाला लैब टेक्निशियन हत्थे चढ़ गया। उसने 23 हजार रुपए में महिला के भ्रूण ***** की जांच की थी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बलवंत मण्डा के अनुसार पीपाड़ शहर थानान्तर्गत बैनण गांव निवासी श्रवण जाट के भ्रूण ***** की जांच में लिप्त होने की शिकायत पर पीसीपीएनडीटी ने बोगस ग्राहक के रूप में एक गर्भवती को भ्रूण ***** जांच करवाने भेजा। भ्रूण ***** जांच के लिए 23 हजार रुपए लेना तय हुआ।
लैब टेक्निशियन श्रवण ने जांच करवाने के लिए महिला को राइकाबाग स्थित रोडवेज बस अड्डे बुलाया। महिला व उसका सहयोगी वहां पहुंचे तो श्रवण उन्हें शास्त्रीनगर स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर ले गया। सोनोग्राफी करवाने के लिए उसने एक निजी अस्पताल में महिला के नाम की पर्ची बनवा रखी थी। लैब में भ्रूण ***** जांच करने के बाद वह और गर्भवती महिला बाहर आए। इसी दौरान पीसीपीडीएनटी ने दबिश देकर श्रवण (27) को दबोच लिया।

पीसीपीडीएनटी की समन्वय सरला दाधीच ने बताया कि उसके खिलाफ जयपुर स्थित पीसीपीडीएनटी थाने में मामला दर्ज कराया गया है। उसे शुक्रवार को जोधपुर की कोर्ट में पेश किया जाएगा।
जांच से चिकित्सक भी अनभिज्ञ

आरोपी श्रवण ने पकड़ में आने से बचने के लिए पूरी सावचेती बरती। वह पावटा से विभिन्न जगह घूमाकर महिला को लेकर डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंचा। पीसीपीडीएनटी की टीम लगातार पीछा करती रही।
गर्भ में पुत्र होने की झूठी सूचना

आरोपी ने जिस सेंटर में भ्रूण ***** जांच कराई, वहां के चिकित्सक को भी पता नहीं लग पाया। महिला की सोनोग्राफी रिपोर्ट सामान्य थी। फिर भी श्रवण ने महिला व सहयोगी को गर्भ में पुत्र होने की झूठी जानकारी दी।