
उद्यमियों ने वित्तमंत्री को बताई समस्याएं
जोधपुर।
लघु उद्योग भारती का एक शिष्टमण्डल राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेवभाई प्रजापति व उपाध्यक्ष ताराचन्द गोयल के नेतृत्व में नई दिल्ली में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से भेंटकर एमएसएमई सेक्टर के सामने जीएसटी व बैंको को लेकर आ रही समस्याओं से अवगत करवाया। शिष्टमण्डल में शामिल प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बताया कि वित्तमंत्री को जीएसटी से संबंधित समस्याओं के बारे में अवगत कराया। सभी प्रकार की रिटर्न की सभी व्यापारियों के लिए समय सीमा एक जैसी करने, अपीलेट ट्रिब्यूनल का गठन करने की मांग की गई, जिससे बार-बार उच्च न्यायालय नहीं जाना पड़े । उद्यमियों ने वित्तमंत्री से मांग की कि अगर किसी व्यापारी के गलती से ज्यादा कर जमा हो जाए तो उसमें सुधार करने व तुरन्त रिफ ण्ड की सुविधा होनी चाहिए। बैंकिंग समस्याओं से अवगत कराया। वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने प्रतिनिधिमण्डल की मांगें सुन आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए। प्रतिनिधिमण्डल मे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश मित्तल व जीएसटी काउंसिल सदस्य व सलाहकार अर्पित मितल उपस्थित थे।
Published on:
30 Jun 2021 05:26 pm
