11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

EPCH- इपीसीएच देशभर में हस्तशिल्प कारीगरों के लिए लगाएगा नेत्र जांच शिविर

- जोधपुर में कैंसर पीडि़तों के लिए जागरुकता व्याख्यान 27 को
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Nov 17, 2020

EPCH- इपीसीएच देशभर में हस्तशिल्प कारीगरों के लिए लगाएगा नेत्र जांच शिविर

EPCH- इपीसीएच देशभर में हस्तशिल्प कारीगरों के लिए लगाएगा नेत्र जांच शिविर

जोधपुर।

एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फोर हैण्डीक्राफ्ट्स (इपीसीएच) देश के विभिन्न हिस्सों में शिल्प समूहों में नेत्र जांच शिविर आयोजित करेगा। इपीसीएच के महानिदेशक राकेशकुमार ने बताया कि इपीसीएच सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के माध्यम से हस्तशिल्प कारीगरों के लिए नेत्र जांच शिविर के साथ कोविड- 19 सुरक्षा किट आदि प्रदान करेगा। इपीसीएच के अध्यक्ष रवि के पस्सी ने बताया कि मंगलवार को कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई।

जोधपुर में कैंसर पीडि़तों के लिए जागरुकता व्याख्यान
इपीसीएच के महानिदेशक राकेशकुमार ने बताया कि कैंसर पीडि़तों के लिए डेजर्ट साइक्लॉथान आयोजित की जाएगी। इसमें लॉजिस्टिक उद्यमी आर्थिक रूप से वंचित समुदायों के कैंसर पीडि़तों के इलाज के लिए पैसे जुटाने के उद्देश्य से साइकिल यात्रा करेंगे। जो दिल्ली से बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, उदयपुर, जोधपुर, अजमेर व जयपुर में 14 दिनों में 2800 किमी की दूरी तय करेंगे। साथ ही, 23-24 नवंबर को बाड़मेर में इपीसीएच के कारीगरों के समूह में कैंसर डिटेक्शन कैंप, जैसलमेर में 21 नवम्बर व जोधपुर में 27 नवम्बर को कैंसर जागरुकता व्याख्यान भी आयोजित किया जाएगा।