10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खानापूर्ति बना प्रशिक्षण, आधे संभागी भी नहीं पहुंचे शिविर में

देचू. पंचायत समिति देचू में पांच दिवसीय स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम पंचायतों से आए संभागियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
खानापूर्ति बना प्रशिक्षण, आधे संभागी भी नहीं पहुंचे शिविर में

खानापूर्ति बना प्रशिक्षण, आधे संभागी भी नहीं पहुंचे शिविर में

देचू. पंचायत समिति देचू में पांच दिवसीय स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम पंचायतों से आए संभागियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे मात्र १२ लोग प्रशिक्षण लेने वाले बैठे हुए थे जबकि ५० प्रशिक्षणाॢथयों का पंजीयन है। तीन महिलाएं व नौ पुरूष ही बैठे नजर आए। प्रशिक्षक शकुर खान, मनोज दसोरा, रविकान्त, रवि तिवारी मौजूद थे।

२३ नवम्बर को प्रशिक्षण शुरू हुआ था।
इन्होंने कहा

समिति बैठक कक्ष में स्वच्छता प्रशिक्षण चल रहा है। आप खुद देख लो लोग कम ही आते हैं। अधिक जानकारी के लिए स्वच्छता प्रभारी से मिल लो।

- राजेन्द्र कुमार,विकास अधिकारी

प्रशिक्षण शुरू हुआ तब अधिक लोग आए थे लेकिन गांवों में शादियां अधिक होने के कारण आज कम लोग आए हैं।
-हरीश बिस्सा स्वच्छता प्रभारी

फलोदी में भी हुआ आयोजन

फलोदी. स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला स्वच्छता मिशन के तत्वावधान में राजस्थान हयूमन केयर फाउंडेशन के तकनीकी सहयोग व दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा स्वच्छताग्रहियों के पंचायत समिति सभागार में चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण के चौथे दिन मंगलवार को स्वच्छता के टिप्स बताए। प्रशिक्षण में रामलाल मीना व बृजेशकुमार पांडेय द्वारा शौचालय की रंगीन संरचना बनाकर तकनीकी जानकारी दी गई। उन्होंने समुदाय आधारित स्वच्छता, ओडीएफ निरंतरता, ओडीएफ प्लस के तहत एक गड्डे से दो गड्ढे बनाने, ठोस व तरल अपशिष्टों के समुचित प्रबंधन, स्वच्छ शौचालयों के निर्माण आदि की जानकारी दी। प्रशिक्षण का समापन बुधवार होगा। (निसं)