10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : पूर्व सैनिकों ने बोला सरकार पर धावा, कहा सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति कर देश के जवानों को दे रहे हैं धोखा

पूर्व सैनिकों ने बोला सरकार पर धावा, कहा सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति कर देश के जवानों को दे रहे हैं धोखा  
2 min read
Google source verification
elections in rajasthan 2018

surgical strike, surgical strikes by indian army, india surgical strike on Pakistan, PM Narendra Modi, pm narendra modi news, Indian army, indian soldiers, One rank one pension, one rank one pension scheme, jodhpur news, jodhpur news in hindi

वीडियो : अभिषेक बिस्सा/जोधपुर.जवान आज परेशानी में हैं। इस देश की सरहदों की रक्षा करने वाला सैनिक यदि तकलीफ में है तो यह दुख की बात है। इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर इंडियन एक्स सर्विस मूवमेंट की टीम देशभर के लोगों को जागरूक कर रही है। यदि सैनिकों के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं तो देश सुरक्षित नहीं है। इस कारण हम रणबांकुरों की धरती पर अपनी बात रखने आए हैं। यह टीम वन रैंक वन पेंशन की मुहिम को चला रही है। यह बात पूर्व सैनिक मेजर त्यागी ने संवाददाता सम्मेलन में कही। वहीं पूर्व जनरल सतबीर ने कहा कि तिरंगा लहराता है तो फौजियों की सांसों से लहराता है। 2008 से मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने वर्तमान सरकार को घेरते हुआ कहा कि पीएम मोदी ने 15 सिंतबर 2013 में नमन करते हुए वादा किया था कि यदि उनकी सरकार आती है तो वे सैनिकों के वेलफेयर का ध्यान रखेंगे। साथ ही वन रैंक वन पेंशन के लिए बोला था कि 100 दिनों में यह लागू करेंगे। इस बात पर सैनिक आश्वस्त हुए थे और सैनिक परिवारों ने उनके समर्थन में वोट दिया था लेकिन आज तक उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया है। पीएम मोदी यदि यह कहते हैं कि उन्होंने इस मांग को पूरा कर दिया है लेकिन आज तक यह वादा उन्होंने पूरा नहीं किया है। असलीयत में वन रैंक वन पेंशन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि फौजियों के साथ धोखा हुआ है। सर्जिकल स्ट्राइक की असलीयत बताते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ है। जब से इंडियन आर्मी बनी है तब से सैनिक इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेकर दुश्मनों के दांत खट्टे करते आए हैं। लेकिन वर्तमान सरकार सिर्फ इस मुद्दे पर राजनीति करने पर तुली हुई है। इस अवसर पर टीम के सेना मेडल और मूवमेंट के चेयरमैन पूर्व जनरल सतबीर सिंह, सैनिक की पत्नी सुदेश गोयक, मूवमेंट के वायस चेयरमैन ग्रुप कैप्टन वीके गांधी, ज्वाइंट सेक्रेट्री ऑनरेरी लेफ्टिनेंट कमिश्नर पांडे, माला, कर्नल आरडी शर्मा साथ रहे।