
जन्मदिन गिफ्ट के रूप में पूर्व सांसद गजसिंह ने रखी यह मांग, जवाब में बोले मंत्री शेखावत
जोधपुर.
राज्यसभा में पूर्व सांसद गजसिंह का जन्मदिन शहर में कई कार्यक्रमों के जरिये मनाया गया। कई संगठनों ने समाजसेवा कर इस दिन को यादगार बनाने की कोशिश की। लेकिन पूर्व सांसद को केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत की ओर से दी गई बधाई और रिटर्न में उनकी ओर से मांगा गया गिफ्ट काफी पसंद किया जा रहा है।
दरअसल, भारत सरकार में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने सोमवार शाम को दिल्ली से फोन पर पूर्व सांसद गजसिंह को 72 वें जन्मदिन की बधाई दी। इस पर पूर्व सांसद ने बधाई को मंजूर करते हुए कहा कि गिफ्ट में मायड़ भाषा को मान्यता का तोहफा दो तो बेहतर। पूर्व सांसद ने कहा कि ‘बधाई तो मंजूर है पण गिफ्ट में मायड़ भाषा नै संवैधानिक मान्यता दिरावौ तो परदेस री जनता रो भलो हुवै। इस पर मंत्री शेखावत ने कहा कि ‘म्हैं पूरी कोसीस कर रहयौ हूं, ओ म्हारो सौभाग्य हुवैला के म्है आपनै ओ गिफ्ट दैय पाऊला।’ इस बात के बारे में जिसने भी सुना वह पूर्व सांसद की तारीफ किए बिना नहीं रह पाया।
Published on:
14 Jan 2020 09:49 pm
