
जोधपुर. जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर एवं संभाग के जोधपुर, जैसलमेर, जालोर, पाली एवं बाड़मेर जिले से सम्बद्ध सभी महाविद्यालयों के जेएनवीयू पाठ्यक्रम से संचालित बीएड स्पेशल एजुकेशन एमआर/वीआईआई/एचआईआई द्वितीय सेमेस्टर और बीए बीएड व बीएससी बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा 27 अगस्त से शुरू होगी।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. जेताराम बिश्नोई ने बताया कि इसकी विस्तार से प्रश्न पत्रवार समय सारणी बृहस्पतिवार की शाम तक जारी कर दी जाएगी। केवल उन्ही परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे जिन्होंने परीक्षा आवेदन की हार्डकापी ऑनलाइन सत्यापित एवं प्रमाणित करवाकर परीक्षा शाखा मे जमा करवाई है।