10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर को छोड़कर शेष सभी संभाग में 2 दिन बारिश के आसार

- पश्चिमी विक्षोभ का असर- किसानों को खेत में खुले में रखी फसल इकठ्ठा करने की सलाह
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर. एक और नया पश्चिम विक्षोभ गुरुवार को देश के उत्तरी हिस्से से टकराएगा, जिसके कारण प्रदेश में जोधपुर संभाग को छोडक़र बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश के प्रेरित चक्रवाती परिसंचारी तंत्र बनने से शुक्रवार को इसका असर अधिक रहेगा। शनिवार को मौसम साफ होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि हाल ही में एक पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के ऊपर से गुजरा है जिसके कारण उत्तरी व उत्तर पश्चिमी जिलों में आेलावृष्टि व हल्की बारिश हुई। इस दौरान झुंझनूं के सूरजगढ़ में सर्वाधिक ३७ मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

जोधपुर तक आ सकते हैं बादल
पश्चिमी विक्षोभ के असर से जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बादलों की हल्की आवाजाही जरुरी बनी रहेगी। बुधवार को शहर में न्यूनतम तापमान १९ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही सामान्य मौसम था। सर्दी रुखस्त होने के बाद लोगों ने अब गर्म कपड़े पहनने लगभग बंद कर दिए हैं। दिन में अब हल्की तपिश महसूस होने लगी है। दिन का तापमान ३५.२ डिग्री रहा। शाम ढलने के बाद मौसम सुहाना रहा। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी एेसा ही मौसम बना रहा। जैसलमेर और बाड़मेर में रात का तापमान क्रमश: १९.४ व २१.७ और अधिकतम ३६.४ व ३७.६ डिग्री मापा गया।

किसानों का फसल हटाने की सलाह
मौसम विभाग ने बादल बरसात को देखते हुए खेत में काटकर रखी गई फसल और मंडी में खुले में पड़े अनाज को हटाने की सलाह दी है ताकि उन्हें खराब होने से बचाया जा सके।