10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निर्यात योग्य बीजीय मसालों का उत्पादन किया जाए

- बीजीय मसाला फसलों पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Mar 20, 2021

निर्यात योग्य बीजीय मसालों का उत्पादन किया जाए

निर्यात योग्य बीजीय मसालों का उत्पादन किया जाए

जोधपुर।
कृषि विश्वविद्यालय व अखिल भारतीय समम्वित मसाला परियोजना केरल के तत्वावधान में बावड़ी के उजलिया गांव में शनिवार को मसाला फ सलों पर एससीएसपी योजना के तहत एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के निदेशक अनुसंधान डॉं सीताराम कुम्हार ने किसानों को मसाला फ सलों के उन्नत किस्मों के बीजों को स्वयं के खेत में तैयार करने व बीज उत्पादन विधि की जानकारी दी। मसाला विकास परियोजना प्रभारी डॉं मोतीलाल मेहरिया ने अन्तरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखते हुए निर्यात योग्य बीजीय मसाला को उत्पादित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने क्षेत्र की अनुसूचित जाति की बालिकाओं को कृृषि शिक्षा से जुडऩे के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण समन्वयक डॉं जेआर वर्मा ने बीजीय मसाला फ सलों में लगने वाले बीमारियों, कीट वैज्ञानिक डॉ. शालिनी पाण्डेय ने पारम्परिक तरीके से अनाज भण्डारण, कृषि विभाग के पर्यवेक्षक सुरेन्द्र व रेखा ने कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। अंत में निदेशक अनुसंधान व सरंपच दुर्गाराम मेघवाल ने प्रतिभागी किसानों को कीटनाशक के छिडकाव के लिए हस्त संचालित स्प्रेयर मशीन व एऩपीके का वितरण किया। प्रशिक्षण में करीब 70 पुरुष व महिलाओं कृषकों ने भाग लिया।