10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के कई हिस्सों में चली लू, झुलसने लगे लोग

पिछले करीब 1 सप्ताह से प्रदेश में चल रही पश्चिमी हवाओं के कारण कई हिस्सों में लू चली। जलजलाती गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया। चूरू और श्रीगंगानगर 46.6 डिग्री पर भट्टी की माफिक तपे।
less than 1 minute read
Google source verification
extreme heat wave in rajasthan

राजस्थान के कई हिस्सों में चली लू, झुलसने लगे लोग

जोधपुर. पिछले करीब 1 सप्ताह से प्रदेश में चल रही पश्चिमी हवाओं के कारण कई हिस्सों में लू चली। जलजलाती गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया। चूरू और श्रीगंगानगर 46.6 डिग्री पर भट्टी की माफिक तपे। जोधपुर का फलोदी 45 डिग्री पर उबल रहा था, वहीं बीकानेर 45.6 और हाड़ोती के कोटा में 45.5 डिग्री पर पारा रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक लू चलने की संभावना है जिससे भीषण गर्मी का मौसम रहेगा।

सूर्य नगरी में न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आसमान साफ होने से सुबह से ही तीखी धूप निकल आई। सूरज के आसमान में चढऩे के साथ चिलचिलाती धूप में लोग सिकने लगे। दोपहर होते-होते पारा 44.1 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुई गर्म हवा के झोंके शाम तक चलते रहे। ऐसा लग रहा था मानो आकर दरिया के पास बैठे हैं। रात को भी वातावरण गर्म होने के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी लू चलने के समाचार है।

उबलने लगा छत पर रखा पानी
घर की छतों पर रखी प्लास्टिक और सीमेंट की टंकियों में पानी अत्यधिक गर्म हो गया। घरेलू कार्यों के लिए दोपहर में नल खोलने पर गर्म पानी निकल रहा था जिसके कारण गृहणियों को काफी परेशानी हुई।