11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फैक्ट्री की दीवार फांद नकबजनी करने वाले महिला गिरोह को पकड़ा

गिरोह की चारों महिला तीन दिन के रिमांड पर
less than 1 minute read
Google source verification
Factory wall caught woman gang

फैक्ट्री की दीवार फांद नकबजनी करने वाले महिला गिरोह को पकड़ा

जोधपुर.
बासनी द्वितीय फेस में एक फैक्ट्री की आठ फीट ऊंची दीवार फांदकर कपड़े के थान चुराने वाली महिलाओं के गिरोह को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह की चार महिलाओं के खिलाफ चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने चारों महिला को सोमवार दोपहर कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी महिलाओं से पूछताछ में कई चोरी की वारदाते खुलने की संभावना है।

एसीपी (पश्चिम) कमलसिह तंवर के अनुसार उदयमंदिर में चाईलों की गली निवासी आबिद खां की बासनी द्वितीय फेस में फारूक अहमद प्रिन्टिग वक्र्स नाम से फैक्ट्री से गत 23 जनवरी को देर रात कपड़े के 20 थान चोरी हो गए थे। चोर गिरोह की तलाश में बासनी थानाधिकारी संजय बोथरा के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार को रातानाडा में पांच बत्ती के पास सांसी बस्ती निवासी कमला पत्नी लादूराम सांसी, लिच्छी पत्नी भूराराम सांसी, जमना उर्फ पप्पूडी पत्नी मांगीलाल सांसी व नूरी पत्नी रामूराम सांसी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि फैक्ट्री के पास कमठे का काम चल रहा था। उन्होंने कमठे में काम आने वाले घोडे की मदद से आठ फीट दीवार फांदकर फैक्ट्री में सेंध लगाई और कपड़े के 20 थान चुराकर एक टैक्सी में ले गई थी। इससे पहले भी वे कई फैक्ट्रियों में चोरियों कर चुकी हैं। इनमें से कई मामलों में उनके खिलाफ चालान पेश हो चुके हैं।